फरीदाबाद Vinod Vaishnav । बल्लभगढ़ के विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आर्शीवाद से समूचे बल्लभगढ़ क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सरकार बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी जर्जर हाल सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। श्री शर्मा आज वार्ड नंबर 2 के सुभाष नगर में 27 लाख रुपए की लागत से सीवर लाईन डालने के कार्य का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा नेता सुभाष लाम्बा मुजेसर व अन्य लोगों ने विधायक श्री शर्मा का विकास कार्य शुरू कराने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। वर्ष 2016 में आयोजित रैली में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास के साथ-साथ स्लम क्षेत्र के लिए फंड की व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया था और मुख्यमंत्री ने दिल खोलकर क्षेत्र के विकास के लिए ग्रांट दी, जिसके लिए क्षेत्र की जनता सदैव उनकी ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों के दौरान उन्होंने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव विकास कार्य सम्पन्न करवाए है और आने वाले दो सालों में बल्लभगढ विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में फरीदाबाद जिले का अग्रणीय विस क्षेत्र बनकर उभरेगा। इस अवसर पर सुभाष लाम्बा मुजेसर ने विधायक का विकास कार्य करवाने पर आभार जताते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने सदैव इस क्षेत्र की अनदेखी की परंतु विधायक मूलचंद शर्मा ने क्षेत्र में समान रुप से विकास कार्य करवाकर एक मिसाल कायम की है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 2 की पार्षद प्रियंका चौधरी, जगत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद गिल, राजन माथुर, रवि भगत, दीपांशु अरोड़ा, अनुराग गर्ग, बृजलाल शर्मा, नगर निगम के एसडीओ ओपी करदम, जेई हेमंत त्यागी, थाना मुजेसर प्रभारी दिनेश यादव सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
Related Posts
स्थानीय लक्कड़पुर फाटक के एच ब्लाक डेरा पर मंदिर के निकट खोले गए शराब ठेके के विरोध में आज स्थानीय लोगों ने भारी प्रदर्शन कर इसे यहां से तुरंत हटाने का प्रशासन को अल्टीमेटम दिया
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।स्थानीय लक्कड़पुर फाटक के एच ब्लाक डेरा पर मंदिर के निकट पुलिस की मिलीभगत से अवैध रूप से…
देश में नई शिक्षा नीति शीघ्र होगी लागू- केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्तपाल सिंह
फरीदाबाद 24 दिसम्बर। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री सतपाल सिंह ने कहा शीघ्र ही नई शिक्षा नीति लागू होने वाली है।…
किराएदारों से लॉकडाऊन पीरियड का किराया न लें मालिक : सुमित गौड़
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )|लॉकडाउन के दौरान सरकार ने जहां मालिकों से किराएदारों से किराए न देने के निर्देश दिए थे वहीं…