नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल और महामंत्री जयकिशन कौशिक नियुक्त
Posted by: admin | Posted on: May 30, 2018
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुरारी लाल और महामंत्री जयकिशन कौशिक नियुक्त किए गए हैं। संघ की समस्त कार्यकारिणी का गठन भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष आर सी कटोच द्वारा किया गया इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष सी बी चौहान भी उपस्थित रहे।
सेक्टर 12 टाउन पार्क में आयोजित बैठक में नगर पालिका कर्मचारी संघ फरीदाबाद की नई कार्यकारणी गठित की गई। जिसमें मुरारीलाल अध्यक्ष, महेश हुड्डा, नीरज त्यागी, विनोद कुमार और विजय शर्मा को उपाध्यक्ष, जयकिशन कौशिक को महामंत्री,
अतरसिंह चंदीला, सुंदर डगर,राजकुमार भाटी और भीम सिंह को सहमंत्री और सुरेन्द्र सिंह हुडा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।
नई कार्यकारणी के गठन के उपरांत उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के हरियाणा प्रांत के कार्यकारणी अध्यक्ष सी बी चौहान ने कहा की सभी एकजुट होकर अपने रचनात्मक सहयोग से राष्ट्र हित में कार्य करें। जबतक मजदूर और किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक राष्ट्र समृद्ध एवं शक्तिशाली नहीं बनेगा।