फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, तिगांव का 1०वीं कक्षा का सीबीएसई परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्रों ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। दसवीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल के छात्र दीप नागर ने ८३ प्रतिशत, तनु यादव ने 81 प्रतिशत, रक्षिका त्यागी ने 80 प्रतिशत, सुमित पिलवान ने 77 प्रतिशत, अमन कौशिक ने 76 प्रतिशत, गौरव पिलवान ने ७५ प्रतिशत, निकिता त्यागी ने 73 प्रतिशत एवं गरिमा ने 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की और सभी को और अधिक मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य की ओर बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पिछले तीन वर्षों से लगातार शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल करने पर स्कूल स्टॉफ को प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दीं। इससे पहले १२वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में स्कूल के कॉमर्स संकाय से वंशिका चौधरी ने 86.2 प्रतिशत, शिवम शर्मा ने 85.4 प्रतिशत एवं साइंस संकाय से बॉबी तालान ने 81.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल के डॉयरेक्टर दीपक यादव एवं शम्मी यादव ने भी सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और बेहतर भविष्य के लिए और अधिक लगन और मेहनत से लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखता है। स्कूल में 11वीं कक्षा के लिए सभी संकायों साइंस (मेडिकल, नॉन मेडिकल), कॉमर्स एवं आर्टस में एडमिशन लिए जा रहे हैं। स्कूल द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए मेरिट प्राप्त छात्रों को स्कॉलरशिप दी जा रही है। इसके अतिरिक्त छात्राओं की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए स्कूल प्रशासन ने छात्राओं के एडमीशन को फ्री रखा है। स्कूल सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और शिक्षा के साथ-साथ स्कूल में खेलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
Related Posts
कला मंदिर स्कूल साहूपुरा के बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए बारहवीं व दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रशंसनीय उपलब्धि अर्जित कर स्कूल के गौरव को चार चाँद लगा दिए
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | इस वर्ष कला मंदिर स्कूल साहूपुरा के बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और क्षमता का…
रयान इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स ने इंटर रयान रीजनल एथलेटिक मीट (2025-26) का आयोजन किया
दिल्ली (विनोद वैष्णव) | रयान इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ़ स्कूल्स ने 11 से 13 फरवरी तक छत्रसाल स्टेडियम, नई दिल्ली में…
जी.बी. एन. विद्यालय 21 डी में बड़े ही शानदार अंदाज़ में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस
जी.बी. एन. विद्यालय 21 डी में बड़े ही शानदार अंदाज़ में मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस l कार्यक्रम में…