फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : गर्मियों में पानी की सप्लाई और बरसात की वजह से जलभराव रोकने के लिए फरीदाबाद विधानसभा में निकासी की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए लगातार काम जारी है । ये विचार युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने इंद्रा कॉलोनी में ट्यूबवेल का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए इतने बड़े स्तर पर ट्यूबवेल लगाने के लिए ग्रांट दी है। अमन गोयल ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा के हर घर तक पानी की व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए चाहे जितने भी ट्यूबवेल लगाने पड़ें,पानी की समस्या को हर हाल में खत्म किया जाएगा। उन्होने कहा कि अगले कुछ समय में फरीदाबाद विधानसभा के हर घर तक मीठे पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी जिसके लिए वाटर बूस्टिंग पंप भी लगाए जा रहे हैं। साथ ही जल निकासी के लिए नई लाइनें बिछाने काम का कार्य भी जारी है ताकि जलभराव की स्थिति ना हो । उन्होने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा की हर गली में एलईडी लाइटें लगाने का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद धर्मपाल ,गोपाल शर्मा, बंटी सरदार, जीत सरदार, इंद्रजीत कौर, लेखराज मेहरा, संजीव सैनी, इंद्रा देवी, कन्हैया लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Related Posts
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने किया 71 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का उद्घाटन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने ओल्ड फरीदाबाद…
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एमवीएन विश्वविद्यालय में फार्मेसी के छात्रों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम
एमवीएन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया I इस अवसर पर फार्मेसी विभाग…
The simplest ways to choose the best oranges
Vice VHS banjo kitsch. 8-bit yr Godard pour-over, tousled Pitchfork Vice cred polaroid. Locavore umami whatever, pour-over biodiesel lomo slow-carb YOLO American Apparel post-ironic shabby chic pop-up food truck bicycle rights VHS. Cornhole church-key.