फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ): तिगांव विधानसभा स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी में इनेलो पार्टी के प्रमुख अभय चौटाला ने जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान और प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी के नेतृत्व में सिध्दार्थ राणा, सतेंद्र राणा, सुदेश सिंह , युधिष्टर शर्मा , कृष्ण पेहल , करण डंग को हरे रंग का पटका पहनाया और इनेलो पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। पार्टी में शामिल हुए कार्येकर्ताओं ने चौटाला को सभी ने विश्वाश दिलाया की वह पार्टी में पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन से कार्य करते हुए पार्टी को शिखर तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर अभय चौटाला ने कहाकि इस बार हरियाणा में इनेलो बसपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस पार्टी की खासियत यह है की यहाँ कार्यकत्र्ता व पदाधिकारियों को पूरा मान सम्मान दिया जाता है। इनेलो पार्टी कार्यकत्र्ता व पदाधिकारी एक परिवार के रूप के पार्टी में कार्य करते है। इनेलो अपने चुनाव चिन्ह जोकि चश्मा है से सभी को एक समान रूप से देखती है। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र चौहान और प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी ने संयुक्त रूप से कहाकि भाजपा और कांग्रेस पार्टी केवल घोषणाओं की सरकार है। दोनो पार्टियों के पास न कोई एजेंडा है, वह तो केवल कागजों में ही विकास दिखा कर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहाकि चुनावों को नजदीक देखकर भाजपा व काग्रेंस अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतर आई है ओर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है । प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इस मौके पर प्रताप सिंह, पवन रावत, जगजीत पन्नू, अमर नरबत, तेजपाल डागर, अजय भड़ाना, डाक्टर करण सिंह, दुर्गपाल रावत, अमर दलाल, अजीत कादयान, सुरेंद्र तंवर, दीपक चौहान आदि मौजूद थे।
Related Posts
जितेंद्र बंसल द्वारा कोरोना नाशक गतिमान महायज्ञ आयोजन किया गया
आज वार्ड नंबर 38 से समाजसेवी जितेंद्र बंसल द्वारा वातावरण की शुद्धि वह असमय मृत्यु से प्राप्त आत्माओं की शांति…
दिल्ली में दंगा करने वालों को बेनकाब करना जरूरी: नवीन गोयल
गुरुग्राम(विनोद वैष्णव ) | भाजपा युवा नेता नवीन गोयल ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई घटना की निंदा करते…
रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद के कक्षा 10 वीं और 12 वीं उत्कृष्ट परिणाम रहा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद के कक्षा 10 वीं और 12 वीं के छात्रों ने अपने…