फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल में पिछले 10 वर्षाे से कांट्रेक्ट बेस पर लगे हैल्परों व सफाई कर्मचारियों को मैनेजमेंट द्वारा बिना नोटिस के नौकरी से निकालने जाने को लेकर आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ ने ईएसआई के एम.एस. डा. पुनीत बंसल से मुलाकात करके नौकरी से निकाले गए कर्मियों को पुन: बहाल करने की मांग की। श्री गौड़ ने कहा कि उक्त अस्पताल में यह कर्मचारी वर्षाे से अपनी सेवाएं दे रहे है और इन कर्मियों की मरीजों की देखरेख के लिए यहां काफी जरुरत है परंतु मैनेजमेंट बिना किसी सोच विचार के इन्हें एकाएक नौकरी से निकाल रहा है, जो कि पूरी तरह से अन्याय है। उन्होंने कहा एक तरफ भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करती है, जबकि सच्चाई यह है कि ईएसआई अस्पताल सेक्टर-8 में आने वाले मरीजों को यहां कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। सुमित गौड़ ने कहा कि अस्पताल में 33 डाक्टरों की जरुरत है, जबकि ऑन ड्यूटी केवल 18 है, ऐसे में प्रतिदिन आने वाले सैकड़ों मरीजों को डाक्टर किस प्रकार देखेंगे, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर मैनेजमेंट इन कर्मचारियों को निकाल देगी तो अस्पताल में सफाई व्यवस्था व मरीजों की देखरेख कौन करेगा? इससे तो यहां स्थिति बिगड़ जाएगी और यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानियां और बढ़ जाएगी। उन्होंने मैनेजमेंट से मांग की कि वह एक बार पुनर्विचार करें और इन कर्मचारियों को पुन: नौकरी पर रखें वहीं उन्होंने डा. पुनीत बंसल को चेताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इन गरीब कर्मचारियों के साथ है और उनकी बहाली को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे को लेकर वह सेक्टर-16 ईएसआई के रीजनल डायरेक्टर डीके मिश्रा से भी मिलेंगे और जरुरत पड़ी तो फरीदाबाद के जिला उपायुक्त को ज्ञापन के माध्यम से इस मुद्दे से अवगत करवाएंगे। इस मौके पर अजय अरोड़ा, महेंद्र कपूर,इकबाल, लाल सिंह, हरबीर, ममता कपूर, लक्ष्मी, नीतू, बबीता, शमसारी, राकेश, संतोष, रेखा, संदीप, विपिन, सुमन सहित अनेकों लोग मौजूद थे।
Related Posts
डेढ करोड़ के विकास कार्य शुरू करवाने पर लोगों ने जताया देवेन्द्र चौधरी का आभार
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। नगर निगम फरीदाबाद के वरिष्ठ उपमहापौर दवेन्द्र चौधरी व वार्ड-25 की पार्षद मुनेश भड़ाना ने ईस्माइलपुर…
एमवीएन विश्विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन
पलवल (विनोद वैष्णव) : एमवीएन विश्विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव 2K24 का आयोजन किया गया। उत्सव के प्रथम दिवस…
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में वाणिज्य विभाग (SFS) और बी वोक रिटेल मैनेजमेंट विभाग के द्वारा नए सत्र 2023-2024 में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओं के स्वागत में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद में वाणिज्य विभाग (SFS) और बी वोक रिटेल मैनेजमेंट विभाग के द्वारा…