फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की एक बैठक नगर निगम के आडिटोरियम के पार्क में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता सीवर विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजू मंढोतिया ने की। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व संस्थापक राजपाल मेहरोलिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मंच का संचालन सतबीर शास्त्री द्वारा किया गया। इस मौके पर सीवर विभाग की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रधान राजू मंढोतिया को बनाया गया वही वरिष्ठ उपप्रधान के पद पर गजन कीर, कोषाध्यक्ष ताराचंद ठेकेदार, विजय हस्तोडिया, राजेश ढिक्याव को एनआईटी जोन का प्रधान चुना गया। रविन्द्र मढोतियो को महासचिव, अजय मंढोतिया को प्रचार सचिव, जोगिन्द्र मेहरोलिया को ओल्ड जोन का प्रधान, अनिल को अािडटर, अशोक को बल्लभगढ जोन का प्रधान नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर आयोजित मीटिंग को सम्बोधित करते हुए संघ के संस्थापक राजपाल महेरोलिया ने कहा कि हडताल के समय लगे 350 सफाई कर्मियों को निगम प्रशासन जल्द से जल्द नौकरी पर वापिस नही लिया गया तो नगर निगम प्रशासन व सरकार के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने को मजबूर होना पडेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर बडी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहेे।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की एक बैठक नगर निगम के आडिटोरियम के पार्क में सम्पन्न हुई
