हरियाणा पर्यटन निगम के कर्मचारी महिलाओ ने तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया :-हरविंदर  सिंह यादव

Posted by: | Posted on: August 13, 2018

फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| होटल राजहंस के प्रबंधक हरविंदर  सिंह यादव के द्वारा हरियाणा पर्यटन निगम के कर्मचारी महिलाओ के लिए तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम आयोजित किया गया । होटल राजहंस में मनाये गए तीज के इस समारोह में सरोज मान ,स्वेता वर्मा ,सुनैना सैनी ,सीमा ,मंजू आदि ने आई महिलाओं की हौसलाअफंजाई की।
इस अवसर होटल राजहंस के प्रबंधक हरविंदर हरविन्दर सिंह यादव ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी हिंदू संस्कृति का प्रतीक है। अपनी खुशी के रंग बिखेरती हैं।
तीज के इस समारोह में महिलाओं के लिए कुरती, डिजाइनर ड्रेस, क्रिस्टल्स, ज्वेलरी, राखी, पैकिंग, भागलपुरी साड़ी आदि के स्टॉल भी लगाए गए थे जोकि महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र थे। महिलाओं ने इन स्टॉलों पर खरीददारी करने में काफी रुचि ली।
जहां सरोज मान और स्वेता वर्मा द्वारा सास-बहु के ऊपर प्रस्तुत किए गए डांस व गाने के सबने जमकर तारीफ की। वहीं प्रोत्साहन द्वारा वहां फूलों की सजावट कर बनाए गए झुले पर झुला झुल का महिलाओं ने सावन का आनंद लिया। इस सारे कार्यक्रम की शानदार एंकरिंग व मनमोहक डांस कर तो सीमा ने सबका दिल जीत लिया।

इस तीज समारोह की शुरुआत एक अनोखे खेल से हुई। खेल का नाम था सीधा सवाल और उल्टा जवाब। इस खेल से लेकर समारोह के अंत तक तीज के त्योहार पर आयोजित प्रस्तुतियों में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में महिलाओं द्वारा डांस, तंबोला, नाट्यक्रम आदि का आयोजन किया गया जिसका सभी ने जमकर आनंद लिया।

इस मोके हरविंदर यादव की तरफ से सभी महिलाओ के लिए लजीज व्यजन , घेवर , झूले आदि का इंतजाम किया गया





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *