( विनोद वैष्णव )| टेलीविजन सनसनी एवं मीडिया के क्षेत्र में अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने के लिए पहचाने जाने वाले दीपक चौरसिया अपनी पहली किताब ‘कूड़ा धन’ लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। यह पुस्तक कचरे से राजस्व पैदा करने की कलाओं पर आधारित है। आगामी 6 मार्च को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ इस पुस्तक का अनावरण करेंगी।यह पुस्तक लिखने के अपने उद्देश्यों का खुलासा करते हुए दीपक चौरसिया ने कहा कि ‘कूड़ा धन’ जैसी किताब लिखने का मेरा मकसद पैसा कमाना कतई नहीं है, बल्कि इस पुस्तक के जरिये लोगों को कचरे के सही उपयोग को समझाने ही मेरा असली मकसद है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पुस्तक की बिक्री से जो कुछ भी आमदनी होगी, सीधे नगर पालिका से साझा किया जाएगा।प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित ‘कूड़ा धन’ दीपक चौरसिया की पहली पुस्तक है, जो ‘अपशिष्ट से धन’ कमाने के एजेंडे को उजागर करती है, यानी अपव्यय को धन में बदलने का यह एक लिखित तरीका है।
Related Posts
संजय दत्त और राहुल मित्रा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की
( विनोद वैष्णव ) | संजय दत्त, जो लखनऊ में अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे हैं, ने…
इंटरव्यू : फिल्म अभिनेता अजय देवगन से आज हमारे सवांददाता विनोद वैष्णव ने फिल्म रेड को लेकर की खास बातचीत
पृश्न :- फिल्म रेड से कैसे जुड़ना हुआ ? उत्तर :-मुझे फिल्म की कहानी सुनाई गयी थी और रीयल घटनाओ…
ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, अनुभव सिन्हा ने किया ‘मुल्क’ का प्रमोशन
( विनोद वैष्णव ) | विवादास्पद फिल्म ‘मुल्क’ आजकल सुर्खियों में है और इसी के साथ इसका प्रमोशन भी जोर-शोर…