ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन(संस्था) ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्योहार 

Posted by: | Posted on: August 13, 2018
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) |  सामाजिक संस्था ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन द्वारा हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन संस्था की महासचिव राधिका बहल के निर्देशन ने उनकी टीम द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय पर स्थित बगा कॉम्प्लेक्स  में मनाये गए तीज के इस समारोह में गुलशन बगा जिलाअध्यक्ष, अतिथिगणों के रूप में शिरकत कर ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कन्ट्रोल आर्गेनाइजेशन(संस्था) की महिलाओं की हौसलाअफंजाई की।
इस अवसर पर ह्यूमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन (संस्था) की महासचिव राधिका बहल     ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी हिंदू संस्कृति का प्रतीक है। इस त्योहार पर सभी सुहागिनें सोहल श्रृंगार (16 तरह के श्रृंगार) करके अपनी खुशी के रंग बिखेरती हैं।
जहां महासचिव राधिका बहल  द्वारा सास-बहु के ऊपर प्रस्तुत किए गए डांस व गाने के सब ने जमकर तारीफ  की।
इस अवसर पर जहां  ऊषा मेहता,पिंकी चोपड़ा ,रेखा रानी,लक्ष्मी,पूजा,पूनम रावत,बीना रावत,रितु आर्या,नाजनी,सुनीता, कुसुम,ममता लेडिज के डांस ग्रुप की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
 अंत तक तीज के त्योहार पर आयोजित प्रस्तुतियों में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में महिलाओं द्वारा डांस, का आयोजन किया अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके आगमन के लिए उनका धन्यवाद किया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *