फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। फरीदाबाद में वाहनों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। नौजवान तबके के मनचले युवक अपने बाईकों व बुलैट वाहनों में अत्याधिक तेज बजने वाला हॉर्न अथवा पटाखा साइलेंसर लगा सड़कों पर लोगों को परेशान कर देते हैं। ऐसे में बुजुर्ग व्यक्ति, छोटे बच्चे अथवा दिल के रोग से पीड़ित लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों का कहना है कि सड़कों पर पैदल चलना भी आज के समय में सुरक्षित नहीं हैं। उम्र से पहले ही बच्चे बाईकों पर सवार होकर सड़कों पर तेजी का स्टंट दिखाते हैं। प्रायः यह भी देखा गया है कि पुलिस प्रशासन द्वारा बाईकों की जांच होती है, चालान भी होते हैं, परन्तु हॉर्नो और पटाखों के प्रति पुलिस प्रशासन की पकड़ ढीली है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वे बाईकों के हॉर्नो की जांच अवश्य करें। सबसे ज्यादा गलियों तथा सैक्टरों के अंदर ऐसे वाहनों की जांच की जाए ताकि ध्वनि प्रदूषण से लोगों को बचाया जा सके।
Related Posts
क्रिसमस दिवस के अवसर पर गरीब लोगों को किए कपडे वितरित
फरीदाबाद Vinod Vaishnav । क्रिसमस दिवस के अवसर पर ह्यूमन लीगल एड एन्ड काईम कंट्रोल ओरगनाईजेशन संस्था द्वारा प्रेम नगर…
नेशनल आईएमए के आवाहन पर फरीदाबाद आईएमए के सभी डॉक्टरों ने 24 घंटे अपना कामकाज बंद रखते हुए बी.के.चौक पर धरना दिया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |। नेशनल आईएमए के आवाहन पर फरीदाबाद आईएमए के सभी डॉक्टरों ने 24 घंटे अपना कामकाज…
प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ने सर्दी से निजात दिलाने के लिए किए कंबल वितरित
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| कडक़ती सर्दी के इस मौसम में गरीब और जरुरतमंद परिवार की महिलाओं को सर्दी से कुछ…