फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीता शर्मा के नेतृत्व में भागवद कथा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन, जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने कलश उठाया। कलश यात्रा का आयोजन गली नं.1 राधाकृष्ण मंदिर से शुरू होकर सिनेमा साईट तक भागवद कथा आयोजन स्थल तक किया गया। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ बग्गी पर सवार व्यास श्री गंगाराम शास्त्री को लाया गया। लडडु गोपाल जी को विधीवत तरीके से विराजमान कराया गया।श्री मदभागवत का को विराजमान कराकर आरती की गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन प्रसिद्ध समाजसेवी बीजपी महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा ने कालोनी वासियों के सहयोग से किया। उन्होंने कहा कि प्रभु की शरण में ही जीवन का सार है और भागवद कथा का रसपान करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में आकर श्रीमद भागवद गीता का रसपान करना चाहिए। कलश यात्रा में ओमप्रकाश गोयल, एस सी गुप्ता, अनिल गोयल, धीरज गर्ग, ललित भड़ाना, नारायण शर्मा, कविता गुप्ता, रेखा नैन, कुसुम शर्मा, अर्चना चित्रा, पिस्ता शर्मा, श्रीमती बब्बर, स्वीटी चौबे, विनोद शर्र्मा, सीमा धनखड़, रेखा नैन एवं मधु कौशिक आदि ने भाग लिया।
Related Posts
फौगाट स्कूल के अमन शुक्ला का स्कूली नेशनल क्रिकेट में हुआ चयन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव/दीपक शर्मा )।राजीव कॉलोनी, समयपुर रोड, से. 56 , फरीदाबाद स्थित फौगाट पब्लिक सी. से. स्कूल के दसवीं…
फरीदाबाद के फिक्की के चैयरमेन एवं प्रसिद्ध उधोगपति,परफेक्ट ब्रेड के के डायरेक्टर एच के बत्रा की पत्नी ने अपने घर को दिये से रोशन कर दिवाली जैसा माहौल बनाया एवं जय श्री राम के जयकारे लगाए
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | फरीदाबाद के फिक्की के चैयरमेन एवं प्रसिद्ध उधोगपति,परफेक्ट ब्रेड के के डायरेक्टर एच के बत्रा…
हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में लिपिक के पद के लिए विभागों, बोर्डों और निगमों में जाने की इच्छा देने के लिए सफल उम्मीदवारों हेतु नोटिस दिया
चण्डीगढ़( विनोद वैष्णव ) हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में लिपिक के पद के…