फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )।सेक्टर 37 अशोका एंक्लेव स्थित श्रीश्री राधा गोविंद मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर सोमवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विश्व में इस्कॉन मंदिर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए आयोजित कार्यक्रम के लिए जाना जाता है। इसकी झलक श्रीश्री राधा गोविंद मंदिर में देखने को मिल रही थी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को उत्साह देखते बन रहा था। हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे.. की धुन पर हर उम्र वर्ग के झूमते नजर आए। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रीराधे-कृष्ण और श्रीराम दरबार को भव्य कपड़े और अन्य सामाग्री से सजाया गया है। इसकी सुंदरता देखते ही बन रही है। मंदिर के अध्यक्ष गोपेश्वर प्रभु और उपाध्यक्ष परमात्मा दास ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सभी का उत्साह देखते बन रहा था। शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मंदिर परिसर में देर रात तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
Related Posts
भागवत कथा के समापन पर हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन, उमड़ा हजूम
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| ग्रीनफील्ड कॉलोनी में समाजसेवी अनीता शर्मा के नेतृत्व में 30 अगस्त से चल रही भागवद कथा…
श्री सिद्धदाता आश्रम और उद्योग मंत्री विपुल गोयल की तरफ से संत नगर में चलाया सफाई अभियान
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : फरीदाबाद सही मायनों में स्मार्ट सिटी तभी बन पाएगा जब हम स्वच्छ फरीदाबाद का निर्माण कर पाएंगे।…
समाजसेवी पवन शर्मा ने गांव सरमथला में 350 बुजुर्गो को कम्बल ओढ़ा कर सम्मान किया
सोहना(विनोद वैष्णव )| समाजसेवी पवन शर्मा ने आज मुरारीलाल कृषि फार्म गांव सरमथला में 350 बुजुर्गो को कम्बल ओढ़ा कर…