फरीदाबाद, Vinod Vaishnav । कलियुग में समस्त पापों को हरने वाली है श्रीमद् भागवत कथा । भगवान श्री कृष्ण की सभी लीलाओं तथा जीवन का सार श्रीमद् भगवत कथा में बताया गया है। यह बात सैक्टर-19 स्थित रामलीला मैदान में प्राचीन शीतला माता मन्दिर एवं न्यू सनातन धर्म रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास श्री हेमन्त कृष्ण आचार्य ने कही । उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत का मनन और चिन्तन जीवन को नई दिशा एवं प्रेरणा देता है । कथा के तीसरे दिन भक्तों ने धु्रव चरित्र, जड़ भरत चरित्र, अजामिल कथा, प्रहलाद चरित्र, नरसिंह संवाद एवं श्री वामन अवतार का व्याख्यान किया। कथा के बारे में बताते हुए मुकेश बंसल ने बताया कि कल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन धूम-धाम से मनाया जाएगा । जिसमें सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है । भगवान की भक्तिमय गाथा तथा भजनों ने लोगों को भाव विभोर कर दिया । इस अवसर पर विशेष रूप से पधारे रवि सोनी (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा), महेश चन्द जैन (अध्यक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा मोर्चा फरीदाबाद), राजकुमार सैनी महामंत्री, श्रीमती माया गुप्ता (हीना एक्सपोर्ट) आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। श्री भागवत परिवार से थान सिंह चौहान, राकेश माहौर, बलराज माहौर, हरीश, करण, विशाल आदि लोगों ने व्यवस्था को संभाला ।
Related Posts
सरस्वती ग्लोबल स्कूल में नन्हे सेंटा क्लाॅज
तिगांव (विनोद वैष्णव/दीपक शर्मा )सरस्वती ग्लोबल स्कूल में क्रिसमिस का त्यौहार बडी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय के…
ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, अनुभव सिन्हा ने किया ‘मुल्क’ का प्रमोशन
( विनोद वैष्णव ) | विवादास्पद फिल्म ‘मुल्क’ आजकल सुर्खियों में है और इसी के साथ इसका प्रमोशन भी जोर-शोर…
नेहरू कॉलेज के डॉ राकेश पाठक मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )महर्षि दयानंद विश्वविदयालय रोहतक में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माननीय…