पलवल (विनोद वैष्णव )|एम वी एन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की ओर से कैंपस में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें 6 विद्यार्थियों का चयन हो गया। सी आर सी हेड गौरव सैनी ने बताया कि दिल्ली की कूपर फार्मा लिमिटेड ने छात्र-छात्राओं का चयन किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में करीब 52 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। और अभी तक कुल 25 छात्र-छात्राओं का चयन हो चुका है।कूपर फार्मा लिमिटेड जेनेरिक और एथिकल दवाइयां बनाने वाली जानी मानी कंपनी है।इस अवसर पर कुलपति प्रो (डॉ) जे.वी देसाई ने कहा कि आने वाले समय में ग्लैक्सो फार्मा भी प्लेसमेंट ड्राइव कैंपस में आयोजित करेगी।कुलसचिव डॉ राजीव रतन ने बताया कि कंपनी अधिकारियों ने तीन विभिन्न चरणों की प्रक्रिया में विद्यार्थियों की योग्यता, वाक्-कौशल, आत्मविश्वास व व्यक्तित्व के स्तर का बारीकी से आकलन किया और उसी आधार पर आशीष, राहुल भारद्वाज, जॉयसन पॉल, दानिश राजदान, स्वाति, प्रियादीप आदि का चयन हुआ। संकायाध्यक्ष डॉ ज्योति गुप्ता, विभागाध्यक्ष तरुण विरमानी, डॉ राहुल वार्ष्णेय, सतबीर सौरौत, गिरीश मित्तल, विकास जोगपाल, रेशू विरमानी, गीता मेहलावत, चरण सिंह, मोहित संधूजा, मोहित मंगला, माधुरी ग्रोवर, सादाब आलम आदि अध्यापकगणों ने विद्यार्थियों के सफल भविष्य की कामना की।
Related Posts
किसानों और व्यापारियों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की: मंगला
पलवल| मुख्यमंत्री के निवर्तमान राजनीतिक सचिव एवं भाजपा प्रत्याशी श्री दीपक मंगला ने कहा है कि इन बीते 5 वर्षों…
पलवल में ओबीसी मोर्चा बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित की गई
पलवल(योगेश शर्मा ) | सर्वसम्मति से बीजेपी कार्यालय हुड्डा सेक्टर 2 पलवल में ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की गई…
एमवीएन विश्विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन
पलवल (विनोद वैष्णव) : एमवीएन विश्विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव 2K24 का आयोजन किया गया। उत्सव के प्रथम दिवस…