फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। हरियाणा कांग्रेस के कष्ट निवारण विभाग के चेयरमैन डा. एस एल शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई और सैक्टर-56 में 29 दिसम्बर को होने वाली सभा के लिए जिम्मेदारी सौंपी। डा. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 दिसम्बर को होने सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। डा. अशोक तंवर पार्टी की नीतियों एवं आगामी चुनावों को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। बैठक में डा. एस एल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी और कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों में सत्ता हासिल करेगी। उन्होंने राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में सभी को कमर कसने का आहवान किया। 29 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम का आयोजन कष्ट निवारण विभाग के चेयरमैन डा. एस एल शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शर्मा द्वारा किया जाएगा। बैठक में वाइस चेयरमैन श्यामलाल शर्मा, महामंत्री महेश जैन, राजकुमार शर्मा ओल्ड फरीदाबाद, चौ. धर्मबीर सिंह मुजेसर, डा. ओमबीर जवाहर कॉलोनी, सचिव बुद्धसिंह अर्जनबीस, वाइस चेयरमैन सुनील नागर, भारतभूषण, मनोज शर्मा, हरदेव तायल एनआईटी ब्लॉक चेयरमैन ने शिरकत की और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का वादा किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 29 दिसम्बर को होने वाली सभा को सफल बनाया जाएगा।
Related Posts
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के प्राध्यापकों और लाइब्रेरियन ने किया नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी के पुस्तक प्रदर्शनी का दौरा
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के लाइब्रेरियन व प्राध्यापकों ने गुरुग्राम स्थित नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी द्वारा…
सेठ अमरचंद वेल्फेयर सोसाइटी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
फ़रीदाबाद (विनोद वैष्णव)|सेठ अमरचंद वेलफेयर सोसाइटी ने विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा हेतु…
रायन इंटरनेशनल स्कूल में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : रायन इंटरनेशनल स्कूल ने सत्र 2022-23 के लिए कक्षा IX और XI के विजेताओं और 29…