फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) : भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने कहा कि 30 दिसम्बर को कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार विपुल गोयल द्वारा सैक्टर-12 में होने जा रही शंखनाद रैली हरियाणा में चुनावी बिगुल फूकेगी। आगामी चुनावों की गर्माहट को देखते हुए यह रैली महत्वपूर्ण होगी और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। उक्त वक्तव्य सुखबीर मलेरना ने शुक्रवार को शंखनाद रैली के लिए पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांवों बघौला, पृथला, भनकपुर, भुर्जा, सहराला, आमरू, दूधोला, सिकंदरपुर, देवली, मांदकोल आदि में लोगों को निमंत्रण देते हुए कहे। उन्होंने कहा कि शंखनाद रैली ऐतिहासिक होगी और हजारों लोग भारी संख्या में इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विपुल गोयल एक ओजस्वी एवं आदर्श नेता हैं और लोगों के साथ उनका जुड़ाव है। अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में अपने कार्यों से उन्होंने लोगों को प्रभावित किया है और उनके दिलों में अपनी विशेष जगह बनाई है। इसलिए भी यह रैली महत्वपूर्ण बन जाती है और प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रैली में अपने विचार रखेंगे।
Related Posts
संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ परिसर में प्रधानाचार्य नवल सिंह,वरिष्ठ शिक्षक पी.के. शर्मा सर व इशरत परवीन व संपूर्ण केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति में बच्चों ने सर्वप्रथम शपथ ली।
मेरठ (विनोद वैष्णव ) | संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ परिसर में प्रधानाचार्य नवल सिंह,वरिष्ठ…
बॉडीबिल्डर फिटनेस मॉडलों का कुंभ लगेगा 18 को : सुमित नैन
फरीदाबाद, 11 दिसंबर : एनसीआर फिटनेस फेस्टिवल 18 दिसंबर को सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया…
विधायक ललित नागर व वरिष्ट पत्रकार सूरजमल की गाडियों के साइड शीशा तोड़ने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर 4 को दबोचा
( विनोद वैष्णव ) | पुलिस कमिश्नर श्री अमिताभ सिंह ढिल्लो के दिशा निर्देश पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच…