बदरपुर में सम्पूर्ण विकास संघ के सौजन्य से 19 जनवरी को 24 घण्टे के अखण्ड अष्टधाम यज्ञ का आयोजन किया गया।यज्ञ की पुनराहुति के पश्चात 20 जनवरी को राम बारात और राम जी के विवाह का आयोजन हुआ।राम जी की भव्य बारात का संचालन चेयरमैन दिल्ली एन सी आर के सम्पादक भरत सिंह त्यागी,,अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अजित सिंह,सचिव राजन सिंह एवम संगठन मंत्री प्रियंका शर्मा जी कर रहे थे।। बारात यात्रा ने समूचा बदरपुर क्षेत्र कवर किया।बारात यात्रा के पश्चात सम्पूर्ण विकास संघ ने विशाल भंडारे का भी आयोजन किया,जिसमें बदरपुर के नए होटल मैनेजमेंट कॉलेज Ihmcs के छात्र छात्राओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।इस संस्थान का उद्देश्य गरीब छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ साथ रोजगारोन्मुख बनाना भी है।रात्रि में वीजेन्द्र गिरी के द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति हुई,,कार्यक्रम की समाप्ति में सभी सहभागियों को उचित सम्मान दिया गया,शिक्षा के क्षेत्र में असीम प्रयास और युवाओ को उचित दिशा देने के लिए डीडीसी की प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा जी को भी राम दरबार सम्मान स्वरूप दिया गया।
Related Posts
97 लाख रूपए दिए जाएंगे शहीद हुए कैप्टन कपिल कुंडु के परिजनों को
चंडीगढ़( विनोद वैष्णव )- केन्द्रीय योजना, रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज गुरुग्राम जिला के गांव रणसिका…
उड़ान NGO के द्वारा ऑनलाइन तीज का तीन दिवसीय आयोजन किया गया :-सारिका
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | प्रति वर्ष उड़ान NGO फ़रीदाबाद शहर में बड़े स्तर पर तीज मेले का आयोजन करता…
ब्लू एंजेल्स ग्लोबल स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) | ब्लू एंजेल्स ग्लोबल स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक रंगारंग कार्यक्रम मनाया गया |…