फरीदाबाद- 28 जनवरी। सामाजिक संस्था जन सेवा वाहिनी द्वारा जरूरतमंदो को गर्म कपडे वितरित किए गए। संस्था कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष पूनम मिश्रा,कोषाध्यक्ष संगीता त्यागी, महासचिव दिवाकर मिश्रा, वंशिका त्यागी ने जरूरतमदों को अपने हाथों से गर्म कपडे वितरित किए। लगभग 500 लोगों को कपडे बांटे गए जिसमें बच्चे, बड़े एवं महिलाओं के कपडे शामिल थे। ग्रेटर फरीदाबाद के करुणा नगर स्थित जनसेवा वाहिनी संस्था के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कपडे वितरण के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष पूनम मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंद की मदद करना बेहतर कार्य है। किसी भी धर्म और आयु वर्ग के लोगों को जिंदगी में कोई भी जरूरत पड़ सकती है। इसलिए जरूरतमंद को उसकी जरूरत के मुताबिक मदद करना सबसे बड़ा धर्म होता है। संस्था महासचिव दिवाकर मिश्रा ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक दुष्यंत त्यागी, युवा नेता जयशंकर सुमन, नजर, राजू संस्था अध्यक्ष पूनम मिश्रा,कोषाध्यक्ष संगीता त्यागी, महासचिव दिवाकर मिश्रा, विक्रम मिश्रा,वंशिका त्यागी सहित कॉलोनी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Related Posts
नई दिल्ली में द जायंट ड्रीमवर्क्स के ग्रैंड लॉन्च के साथ फिल्म “द लव बाइट्स ” का प्रीमियर
( विनोद वैष्णव )| राष्ट्र की राजधानी में आधारित एक प्रीमियम प्रोडक्शन हाउस के रूप में जायंट ड्रीम वर्क्स, अंततः छिपी…
मानव रचना परिवार ने विभिन्न आईएसआर पहलों के माध्यम से संस्थापक दूरदर्शी डॉ ओपी भल्ला को उनकी 9वीं स्मरण वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि दी
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : पूरे मानव रचना परिवार ने आज मानव रचना परिसर में एक मेगा रक्तदान शिविर और एक…
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में डिजाइन थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग और इनोवेशन डिजाइन विषय पर कार्यशाला
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में इनोवेशन काउंसिल इकाई द्वारा डिजाइन थिंकिंग,क्रिटिकल थिंकिंग व इनोवेशन डिजाइन पर एक…