33वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में प्रथम बार लगेगी हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की स्टाल

Posted by: | Posted on: January 29, 2019

चण्डीगढ़(विनोद वैष्णव )| विश्व प्रसिद्ध 33 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में पहली बार हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की गतिविधियों, कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्टाल लगाई जाएगी। यह हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् मानद महासचिव कृष्ण ढुल के दिशा निर्देशों के अथक प्रयासों से संभव हुआ है। मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों से जुड़ी गतिविधियों, कार्यक्रमों व योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिक से अधिक बच्चों को योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ मिले। इसके लिए लोगों व बच्चों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए अबकी बार अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की जागरूकता स्टाल लगाई जाएगी। कृष्ण ढुल ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बच्चों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और बच्चों के कल्याण से जुड़े अनेको कार्यक्रम व गतिविधियों का संचालन हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् द्वारा किया जाता है। प्रदेश के सभी बच्चों तक सभी योजनाएं व गतिविधियों की जानकारी पहुंचे ताकि सभी बच्चे उन प्रकल्पों का लाभ ले सके। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद् इस दिशा में प्रयास कर रही है। जिसमें उन्हें हरियाणा सरकार व प्रशासन का बेहद सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की प्रथम बार स्टाल लगना गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि स्टॉल के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मेले में आने वाले अभिभावकों में बच्चों को जागरूक किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का नोडल अधिकारी कमलेश शास्त्री को नियुक्त गया है। कमलेश शास्त्री ने बताया कि यह उनके लिए गौरव का विषय है और यह सब मानद महासचिव कृष्ण ढुल के अथक प्रयासों से संभव हो पाया। बच्चों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी अभिभावकों व बच्चों को दी जाएगी।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *