फरीदाबाद Vinod vaishnav । किक बाक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय किक बाक्सिंग प्रतियोगिता का पटना में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीबन 1500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।हरियाणा टीम ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान एवं सब जूनियर वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। फरीदाबाद के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए 13 गोल्ड मैडल, 7 सिल्वर मैडल और 1 ब्रांज मैडल पर अपना कब्जा जमाते हुए फरीदाबाद सहित हरियाणा का नाम रोशन किया। कोच सुनील राजपूत व महासचिव राम भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सब जूनियर वर्ग में वैकटेशनवरन सी एस ने गोल्ड मैडल, कमलप्रीत कौर , सैमुअल अल्वारिस, अंश झा ने सिल्वर मैडल तथा सिया बजाज, मायशा राय, अविका मांगलिक, वान्या दलाल ने ब्रांन्स मैडल प्राप्त किया। इसी तरह जूनियर वर्ग में हर्षिता जमदगनी, दिव्यांशी सांची, अनुष्का भट्टाचार्य, चंदन ने गोल्ड मैडल प्राप्त किये। रणजीत झा ने सिल्वर एवं भूमिका वर्ग, अनमोल जोशी, बादल ने ब्रांच मैडल प्राप्त किये।सीनियर वर्ग में आशिष सेठी, डोमनिक अलवारिस, प्रकाश थापा, विवेक, चेतन, फरहाना खान और पूजा ने गोल्ड मैडल प्राप्त किये। गणेश कुमार और निपुण डुडेजा ने सिल्वर मैडल प्राप्त किये। वैर्टन कैटेगरी में प्रामिला नागर ने गोल्ड मैडल और मालती अलवारिस ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने में सन्तोष, राजन, निशा, दिव्या, आमिर खान, रोहित ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Related Posts
आशा कान्वेंट स्कूल का 25वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।फरीदाबाद, 27 जनवरी। सैक्टर-22 संजय कालोनी स्थित आशा कान्वेंट स्कूल का 25वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…
फरीदाबाद हरियाणा के बाल कलाकार धन तेजस फिर नज़र आयेंगे एंड टी वी के नए शो में ..
मुंबई/फरीदाबाद ( रूबी सिंह /विनोद वैष्णव ) | 6 वर्षीय इस बच्चे ने अपनी कला के दम पर न्या शो…
डी डेवलॅपमेंट इंजिनियर लिमिटेड के द्वारा आज छत्रपति स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर 63 मे डी प्रीमियर लीग क्रिकेट मेच का आयोजन किया
फरीदाबाद ( रूबी सिंह ) | डी डेवलॅपमेंट इंजिनियर लिमिटेड के द्वारा आज छत्रपति स्पोर्ट्स अकादमी सेक्टर 63 मे डी…