फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | अनाज मंडी में सरसों व गेहूं की सुचारु रुप से खरीद को लेकर व किसान मोर्चा के अन्य कार्यक्रमों जिसमें पन्ना प्रमुख बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर किसान प्रहरी तैयारी करना आदि को लेकर किसान मोर्चा की चौकीदार चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चौकीदार चौपाल अनाज मंडी में जाएगी और वहां का निरीक्षण करेगी। किसानों एवं आढतियों की समस्याओं का निराकरण करेगी। बैठक में जिला प्रभारी वीरपाल मुख्य रूप से शामिल हुए और इसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने की। जिला प्रभारी वीरपाल एवं सुखबीर मलेरना ने इस मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान मोर्चा का इस कार्यक्रम के अलावा जिले के सभी बूथों पर किसान प्रहरी नियुक्त करने का कार्यक्रम भी चलेगा। इसके तहत सभी बूथों पर किसान कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा का परचम लहरेगा और पूर्ण बहुमत से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। सुखबीर मलेरना ने कहा कि देश में इस वक्त भाजपा की आंधी है, जिसके आगे कोई भी विपक्ष टिकने वाला नहीं है। किसान मोर्चा हर प्रकार से पार्टी के हितों एवं मजबूती के लिए काम करेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के महासचिव प्रहलाद बांकुरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को मजबूत करने का काम किया है। आज मोदी जी एवं मनोहर सरकार द्वारा किसानों को 12 हजार रुपए वार्षिक आय देकर मजबूती प्रदान करने का काम किया है। इस मौके पर कुछ बहनों ने किसान मोर्चा की सदस्यता ली। सविता, मुमताज, लीला कुशवाहा आदि ने सदस्यता ली है। उषा रानी को अजरौंदा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया तथा भारत सिंह तंवर, हेमंत शर्मा, जगविन्द्र को आईटी सैल का पदाधिकारी नियुक्त किया गया।
Related Posts
फरीदाबाद सेंटर में सेल्फ एम्प्लाइड टेलर एवं इन लाइन चेकर कं पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र वितरण
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| मेड-अप्स एण्ड हङ्क्षम फर्निशिंग सेक्टर स्किल काउंसिल का निर्माण कउशल विकास अउर उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार…
जीबीएन सी.सै स्कूल में द्वितीय अंतर विद्यालय चैस टूर्नामेंट का सफल समापन
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। जी बी एन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय 21 डी में द्वितीय अंतर विद्यालय चैस टूर्नामेंट के दूसरे…
Wrangler announces the Winners of True Wanderer 8.0
Wrangler’s True Wanderer, started in 2012, continues to be an increasingly popular annual event for the people who want to…