फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | हरियाणा की सियासी भूमि में जैसे जैसे लोक सभा चुनावों की तिथि नज़दीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक पार्टियों की हलचल भी तेज हो रही हैं, कांग्रेस पार्टी द्धारा प्रायोजित परिवर्तन बस यात्रा में 29 मार्च को यमुनानगर में राहुल गांधी द्धारा अपनी उपस्थिति से तड़का डालने के बाद, यह परिवर्तन यात्रा इस समय हरियाणा में सियासी गलियारों में, जनता में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है, 26 मार्च से गुड़गाव से शुरू हुई यह बस यात्रा आज जैसे ही फरीदाबाद में दाखिल हुई, कांग्रेस नेत्री, प्रवक्ता, पर्यावरण प्रकोष्ठ की प्रदेश कॉर्डिनेटर पराग शर्मा ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ यात्रा में शरीक नेताओं का ज़ोरदार स्वागत किया तथा परिवर्तन बस में बैठकर फरीदाबाद की जनता का अभिवादन किया, पराग ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा हरियाणा में विकास के परिवर्तन के लिए है, यह परिवर्तन हरियाणा के युवाओं के लिए, किसानों के लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए, उनकी सुरक्षा के लिए, हर उस मज़दूर, गरीब, दिव्यांगों के लिए जो हरियाणा में अपनी समृद्धि का सपना देख रहा है, साथ ही यह परिवर्तन यात्रा हरियाणा में खटारा सरकार के कुशासन, जनता से किये गए झूठे वादे,भृस्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए भी है, पराग ने कहा यह परिवर्तन यात्रा हरियाणा के साथ-साथ बल्लभगढ़ में भी आगे परिवर्तन का प्रतीक बनेगी। पराग ने हरियाणा की महिलाओं, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में सम्मिलित होकर हरियाणा में परिवर्तन के लिए सभी से अपना समर्थन देने की भी अपील की। अब देखना यह है कि कांग्रेस की बस हरियाणा की सत्ता में, लोकसभा की सीटों में कितना लंबी दूरी का सफर तय करती है यह तो वक्त ही बतायेगा किंतु यह बात तो तय है कि कांग्रेस की इस बस में, सभी कांग्रेसियों को एक साथ बैठा देखकर, सभी राजनीतिक पार्टीयों की सांसे जरूर फूली हुई है।
Related Posts
लिंगयास विद्यापीठ ने करवाया ‘’आईडियाथॉन’’ 2023″ का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | लिंगयास विद्यापीठ में डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग द्वारा 04/10/2023 को “आईडियाथॉन 2023” का…
वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा दूसरी के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया
( विनोद वैष्णव )| एस. जी. एम. नगर स्थित वृंदा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा दूसरी के लिए…
मोडर्न विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय औरंगाबाद पलवल ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में परचम लहराया
पलवल(विनोद वैष्णव ) | हाल ही में घोषित हुए सीबीएसई बारहवीं कक्षा के परिणाम में माडर्न विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक…