Vinod Vaishnav | बाहुबली सुपरस्टार प्रभास के लिए 2017 तो धमाकेदार था ही लेकिन उनकी 2018 की शुरुवात भी दमदार हुई है जहाँ अभिनेता जीक्यू मैगज़ीन के 2018 जनवरी एडिशन में नज़र आऐ ।आम तौर पर निजी व्यक्तित्व रखने वाले प्रभास ने आखिरकार मैगज़ीन कवर पर अपनी शुरुवात कर ली है जहाँ अभिनेता ने प्रीमियम मेन मैगज़ीन के लिए एक फोटोशूट करवाया।इससे पहले अभिनेता मैगज़ीन में तो कई दफ़ा नज़र आ चुके है लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब प्रभास कवर पेज पर नज़र आएंगे।इस कवर शूट में प्रभास 3 पीस सूट और टाई में नज़र आये वही जीक्यू ने कवर को एक शानदार शीर्षक दिया जो प्रभास के लिए एकदम उचित है “द फिनोमेनन प्रभास रेइन्स”! और उस सिंहासन पर बैठे प्रभास किसी राजा से कम नही लग रहे थे।नए साल के पहले दिन प्रभास ने अपने फेसबुक पर इस कवर का अनावरण कर अपने लाखों करोड़ो प्रशंसकों को आश्चरिचकित कर दिया। नए साल की शुभेक्षा देते हुए अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के लिए कवर की तस्वीर साझा कर यह नया साल ओर भी ज़्यादा रंगीन बना दिया।इस कवर फ़ोटो के रूप में प्रभास ने अपने प्रशंसकों को एक यादगार तोहफ़ा दे दिया है।प्रभास इस कूल अवतार में काफी आकर्षक नज़र आ रहे है और अब हर कोई इस फोटोशूट की बाकी तस्वीरे देखने का बेसब्री से इंतेजार कर रहा है।फ़िलहाल अभिनेता अपनी आगामी त्रिभाषी फ़िल्म साहो में व्यस्त है जिसमे उनके साथ श्रद्धा कपूर नज़र आएंगी।
Related Posts
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने आगामी सूरजकुंड मेला के संबंध में होटल राजहंस के कन्वेंशन सेंटर सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों के साथ मेले के सम्बंध में आवश्यक जानकारी सांझा की
( विनोद वैष्णव )|हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने आगामी सूरजकुंड मेला के संबंध में होटल राजहंस के कन्वेंशन…
“शादी तेरी बजायेंगे हम बैंड” की टीम ने दिल्ली में किया फिल्म का म्यूजिक रिलीज
( विनोद वैष्णव )।रंग्रीजा फिल्म्स के बैनर के तहत प्रदर्शित, आगामी कॉमेडी-ड्रामा फ़्लिक “शादी तेरी बजायेंगे हम बैंड” रिलीज की ओर…
पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली ‘मानव शान सम्मान से अलंकृत
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव/दीपक शर्मा )। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० सुरेन्द्र शर्मा बबली को रिदम ग्रुप ऑफ…