फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | कमला नेहरु पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय की एक्टिविटी इंचार्ज सिंधु बाला सुब्रमण्यम ने विद्यार्थियों को पृथ्वी को बचाने के उपाय और उनमें सहयोग करने के लिए हमारे योगदान पर बल दिया ।विद्यार्थियों को बताया गया कि हम जल एवं बिजली बचाएं तथा पेड़ पौधे लगाएं और यदि हमारे लिए पेड़ पौधे लगा पाना संभव ना हो तो जो लगे हुए हैं उनका संरक्षण करें, इधर उधर कूड़ा ना फैलाएं । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाकर इस अवसर को यादगार बनाने का संकल्प लिया ।पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रेम कुमार मित्तल एडवोकेट इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के उपाय बताए । अंत में विद्यालय की प्राचार्य ज्योति आर्य ने ग्लोबल वार्मिंग से बचने के उपाय विद्यार्थियों को बताएं और उन्हें प्रेरणा दी कि ये सब बातें हमारे दैनिक क्रियाकलाप में सम्मलित होनी चाहिए।
Related Posts
शस्त्र विद्या के महान गुरू थे भगवान परशुराम : पं. सुरेन्द्र बबली
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) : अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र बबली ने अपनी टीम के साथ…
साईधाम में धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं फाउंडर्स डे
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। तिगांव रोड साईधाम में बुधवार को शिरडी साई बाबा स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं ट्रस्ट के संस्थापक…
31 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “मैं भी चौकीदार हूं” कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीधे जुड़ेंगे और 1 करोड़ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | 31 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “मैं भी चौकीदार हूं” कार्यक्रम के तहत…