फफरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | । कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना आज अपने पैतृक गांव अनंगपुर, शिवदुर्गा विहार, लक्कड़पुर, एन.एच.-3, 2, 1 के अलावा सेक्टर-9, सेक्टर-22, सेक्टर-16, सेक्टर-10, हथीन, उटावड, पलवल आदि में चुनाव प्रचार कर लोगों को अपने पक्ष में लामबंद किया। इस दौरान उनका जगह-जगह फूल मालाओं एवं पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत कर अपने खुले समर्थन का ऐलान किया गया वहीं भड़ाना के पैतृक गांव अनंगपुर वासियों ने अवतार भड़ाना को विश्वास दिलाया कि वह पूरे लोकसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर उनके पक्ष में प्रचार और प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कि अनंगपुर का बेटा आज फिर से लोकसभा के लिए चुनावी रण में है इसलिए अनंगपुर अब पूरी तरह से समर्पित होकर चुनावी अभियान में जुटेगा। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने कहा कि वह अनंगपुर की चिंता छोड़ पूरे लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें। लोगों से मिले असीम प्यार और स्नेह से वशीभूत लोकसभा प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि वह आज उन सभी लोगों के ऋणी हो गए है, जिन्होंने उन्हें खुलेआम समर्थन दे विजयी होने का आर्शीवाद दिया है, इससे साफ है कि फरीदाबाद क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है, ऐसे में कांग्रेस के अवतार भड़ाना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा आम गरीब, किसान, मजदूर, छोटा, व्यापारी वर्ग, महिलाओं एवं युवाओं की आवाज को बुलंद तरीके से उठाया है तथा सत्ता में रहते हुए इन सभी वर्गाे के लाभार्थ कार्य किए है और विकास ही उनका पहला मुख्य लक्ष्य है। यही कारण है कि आज फरीदाबाद में जितने भी विकास कार्य दिख रहे है, वह सभी उनके सांसद काल की ही देन है क्योंकि इनमें बदरपुर फ्लाईओवर, सिक्स लेन हाईवे, बाईपास, मेडिकल कालेज, फरीदाबाद से गुडग़ांव, बल्लभगढ़ से सोहना रोड, आईएमटी के अलावा पानी की रेनीवेल योजना व मेट्रो परियोजना सहित हजारों करोड़ रुपये के ऐसे अनेकों विकास कार्य है, जो लोगों को खुली आंखों से दिखते है, जबकि भाजपा राज में ऐसा कोई एक कार्य पूरा नहीं हुआ, जो मौजूदा केंद्रीय राज्यमंत्री के द्वारा शिलान्यास व उद्घाटन किया गया हो। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि फरीदाबाद में सुशासन और विकास के लिए फिर से एक बार कांग्रेस को चुने क्योंकि कांग्रेस पार्टी ही सभी को साथ लेकर फरीदाबाद के खोये ही स्वरुप को लौटा सकती है।
Related Posts
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ): सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज घोषित हो गया जिसमें डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद…
मानव रचना में एसओएस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : भारत सोका गकाई (बीएसजी) और मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (एमआरईआई) के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित…
सावित्री पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ) : एनआईटी नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में आज शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के…