फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के नतीजे कल घोषित किए गए, जिसमे हर वर्ष की तरह के. एल. मेहता दयानन्द सी. से. स्कूल नेहरू ग्राउंड का शानदार प्रदर्शन रहा | एक बार फिर से लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में बाज़ी मारी Iसुरभि-93% , निहारिका-92.4% , गोपाल(कॉमर्स)-93% , अंकित (साइंस)-81%, अंजलि (आर्ट्स)-92.4%, लव कुमार-91% ने स्कूल का नाम रोशन किया Iप्रधानाचार्या डॉ. गीता यादव ने कहा कि आज मैं बेहद ख़ुशी का अनुभव कर रही हूँ क्योंकि बच्चों ने अपनी काबिलियत दिखाई और के. एल. मेहता दयानन्द सी. से. स्कूल नेहरू ग्राउंड का नाम रोशन किया I उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी बच्चों पर गर्व हैI मैं आपके लिए उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ और भगवान् से प्रार्थना करती हूँ कि आप हमेशा अपने जीवन मे उच्चतम उपलब्धियाँ हासिल करें, जहाँ आप एक आत्मविश्वासी, स्वाभिमानी, निष्ठावान, सत्यवान, कर्मठ, दयावान व निष्पक्ष नागरिक बने I स्वयं को तथा अपने देश को तरक्की के मार्ग पर अग्रसर करें I
Related Posts
Saraswati Shishu Sadan Sr. Sec. School, Tigaon celebrated 75th Independence Day
Saraswati Shishu Sadan Sr. Sec. School, Tigaon celebrated 75th Independence Day with great pride and taking full precautions against Covid-19.…
सरकार फीस बढ़ोतरी तुरंत वापस ले-दिग्विजय चौटाला
हिसार (विनोद वैष्णव )। इनसो के 5 अगस्त को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस को लेकर आज हिसार में एक…
MCG द्वारा प्रथम स्वच्छता अवार्ड से सम्मानित किया गया सूरज स्कूल सेक्टर 56 को
गुरुग्राम (विनोद वैष्णव ) | सूरज स्कूल के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि उनके प्रयास और…