फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम सत्र – 2018 19 में डी ए वी बल्लभगढ़ के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।हर्षित कुमार गिरधर ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 90% श्रेणी में गौरांग खटोर ने 95.6%. , हर्ष पांडे ने 95.2%. ,मोक्षित गर्ग ने 95%, स्वाति ने 94.8% ,वैशाली शर्मा ने 94.6%, दीपक शर्मा ने 94% ,याशिका 94% ,हर्षिल 94% विनीता 93.8% ,अनिरूद्ध 93.4%, इशिका 93.2%, दिव्या 92.2%,श्रेया 91.8%, हार्दिक 91.4%, हर्षिता 91.4%, नूर साजी 90.8%, क्षितिज मेहता ने 90.4%अंक हासिल किए।व्यक्तिगत श्रेणी में अंगे्रजी मे 95% संस्कृत 100 % हिन्दी 98% गणित 100 %विज्ञान 99 % सामाजिक विज्ञान में 98 अंक अधिकतम रहे।विद्यालय में सभी विषयों में 402 डिस्टिंक्शन रही।विद्यालय प्रधानाचार्या रीना वशिष्ठ ने कक्षा दसवीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए समस्त छात्रों,अभिभावकों व शिक्षकों को बधाई दी व छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
Related Posts
दयानंद बैंदा ने लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की
फरीदाबाद, 8 मई : फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद स्व. रामचन्द्र बैंदा के पुत्र दयानंद बैंदा ने आज लोकसभा…
सनफ्लैग हस्पताल की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार – पूरन सिंह डंगवाल मैमोरियल ट्रस्ट
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | फरीदाबाद के अंदर सनफ्लैग हॉस्पिटल को सरकार के द्वारा पहले ही रिज्यूम किया जा चुका है…
हर बूथ पर होंगे किसान प्रहरी तैनात : सुखबीर मलेरना
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | अनाज मंडी में सरसों व गेहूं की सुचारु रुप से खरीद को लेकर व किसान…