फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| ”मातृ-दिवस” के अवसर पर राजीव कालोनी, बल्लबगढ़ स्थित, पटेल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा ”माँ कि महिमा व त्याग” विषय पर व्याख्यान और सुन्दर-सुन्दर गिफ्ट कार्ड बनाकर माँ को शत-शत नमन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। बच्चों ने माताओं के लिए एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल निदेशक संजय नागर ने मां को दुनिया की अमूल्य निधि बताया और आह्वान किया कि हर हाल में मां का सम्मान करना चाहिए। स्कूल संयोजिका अमृत नागर ने मां के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां का ऋण जन्मों-जन्मों तक उतारा नहीं जा सकता। मदर्स डे मनाने का मुख्य उदेश्य बच्चो के मन में मां का सम्मान बढ़ाना था। अंत में अमृत नागर ने कहा कि किसी ने ठीक ही कहा है—- मै करता रहा सैर जन्नत मे रात भर, सुबह उठकर देखा तो सर माँ के कादमों में था | स्कूल प्रांगण में एक भव्य समारोह में सभी माताओं को आमंत्रित किया गया | नन्हे नन्हे बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया द्य छोटी छोटी कवितायें अपनी माताओं को समर्पित की बच्चों की प्रस्तुतियों से वातावरण बहुत भावुक हो गया वहीँ सभी माताओं ने भी अपने मातृत्व अनुभव प्रस्तुत किये | विद्यालय के प्रबंधक एम् एस नागर ने इस अवसर पर अपने विचारों को प्रस्तुत किया और बच्चों को बहुत प्रोत्साहित किया द्य इस पावन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ने माताओं के साथ अपने विचार प्रस्तुत किये | विद्यालय के परिवार द्वारा स्टाफ मेम्बर , सभी उपस्थित माताओं को हर्षौल्लास के साथ धन्यवाद दिया | सभी ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया |
Related Posts
ABM पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूलए सैक्टर.89, ग्रेटर फरीदाबाद में मातृ दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | ABM पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल सैक्टर.89, ग्रेटर फरीदाबाद में मातृ दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया…
पार्षद दीपक चौधरी द्वारा निगम के बल्लभगढ़ जोन कार्यालय पर लगाया जाने वाला खुला दरबार से बल्लबगढ़ के विधानसभा क्षेत्र के लोगो में ख़ुशी
बल्लभगढ़ (दीपक शर्मा ) | नगर निगम पार्षद दीपक चौधरी द्वारा निगम के बल्लभगढ़ जोन कार्यालय पर लगाया जाने वाला…
बीजेपी की जीत पर कविन्द्र चौधरी ने वार्ड न0 8 में क्षेत्रवासियों के साथ लड्डू बाटकर ख़ुशी जाहिर की
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव )। भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक में सबसे बडी पार्टी के रूप में उभकर आने पर…