फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| वृन्दा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा प्री नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों के लिए विषय ” बीट दा हीट ” को मुख्य रखते हुए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए इस पार्टी के दौरान पूल को रंग.बिरंगी बॉल्स, खिलौनों और छतरियों से सजाया गया। बच्चे रंग.बिरंगे स्विम सूट में दिखाई दिए। नाच.कूद कर बच्चों ने अलग.अलग धुनों पर पूल पार्टी का आनंद लिया। ताज़ा पेय और स्वस्थ नाश्ते ने उनकी खुशी को और बढ़ाया। बच्चों ने इक नई ऊर्जा और ताक़त के साथ नए शैक्षणिक वर्ष का सामना करने के लिए गर्मी की छुट्टियों के बाद वापिस आने का वादा किया। स्कूल की निर्देशिका विजयलक्ष्मी शर्मा ने बच्चों को गर्मी की छुट्टियों को आनंदमई तथा ज्ञानवर्धक ढंग से बिताने का संदेश दिया।
Related Posts
सूरजकुंड मेले में युग परिवर्तन नामक नृत्य-नाटिका का बेहतरीन प्रदर्शन
हरियाणा के फरीदाबाद जिले में मशहूर 37 वाँ सूरजकुंड मेला पूरे जोरोशोरो से चल रहा है। इस मेले में जहाँ…
नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ 4 से ज्यादा व्यक्ति आरओ कार्यालय में नहीं आ सकेंगे : जिला निर्वाचन अधिकारी
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2019 में नामांकन…
महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा नौ दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर क्लश यात्रा का आयोजन किया गया :-प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा नौ दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ पर क्लश यात्रा…