फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | मॉडर्न विद्या मंदिर सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा छाया बक्शी ने कॉमर्स संकाय में 488 अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकगण और अध्यापकों का नाम रोशन किया है। साथ ही साथ छाया बक्शी ने राज्य स्तर की टॉप-10 की सूची में भी अपना स्थान बनाया है। छाया बक्शी ने हिंदी कोर में 98, अंग्रेजी कोर में 91, एकाउन्टेन्सी में 99, गणित और व्यवसायिक अध्ययन में 100-100 अंक प्राप्त किए। छाया बक्शी रूटीन बनाकर प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी और शेड्यूल बनाकर सभी विषयोंं पर एक समान समय देकर पढ़ाई करती थी। वह विद्यालय में होने वाली प्रत्येक प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेती थी। स्कूल चेयरमैन टी.एस.दलाल, प्रबन्धक आभास दलाल और प्रधानाचार्या विभा दास ने छाया बक्शी 97.6 प्रतिशत, देवांश अरोरा 94.2 प्रतिशत, रोहित कुमार 91.6 प्रतिशत, दीपाली अरोड़ा 91.2 प्रतिशत, आशु 90.0 प्रतिशत व स्कूल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Related Posts
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने मिनिमली इनवेसिव कार्डियक प्रक्रियाओं के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाकर ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस की 75वीं वर्षगांठ’ मनाई
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : 60 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक प्रकाश जैन जब मुंबई के एक अस्पताल में गए तो उनके घुटनों…
के. सी. एम. वर्ल्ड स्कूल में हुआ Cyber Safety कार्यशाला का आयोजन
पलवल (विनोद वैष्णव) : टीकरी ब्राह्मण स्थित के० सी० एम० वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के…
एस्कॉर्ट्स लिमिटेड द्वारा संचालित वैक्सीनेशन अभियान में 37000 से अधिक लोगों को फ्री कोविड-19 वैक्सीन लगाई गई
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) : भारत के अग्रणी इंजीनियरिंग समूह एस्कॉर्ट्स लि. ने अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलटी प्रोग्राम के अंतर्गत…