फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | फरीदाबाद की बेटी अभिलाषा सिंह को बधाई। दिल्ली न्यायिक सेवा में फरीदाबाद की बेटी अभिलाषा ने 22 वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। अभिलाषा एपीजे स्कूल और बाद में एमवीएन सेक्टर-17 की स्टूडेंट रही हैं। लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन और फिर कैंपस लॉ सेंटर डीयू से एलएलबी और इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट से एलएलएम की डिग्री ले चुकी हैं। अभिलाषा नेट जेआरएफ भी क्वालीफाई कर चुकी हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही अभिलाषा अच्छी तैराक भी है। अभिलाषा के पिता जितेंद्र सिंह फरीदाबाद में आबकारी एवं कराधान अधिकारी हैं। अभिलाषा की मां डॉ. कमल सिंह ऊंचा गांव के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत है। हमें उम्मीद है कि अभिलाषा अपनी सेवा के दौरान न्यायिक प्रक्रिया पर जनता के भरोसे को और पुख्ता करेंगी। न्याय की अभिलाषा या अभिलाषा का न्याय
Related Posts
जानिए एसीपी राजेश चेची के किस क्रांतिकारी कदम से बढ़ा हरियाणा पुलिस का सम्मान
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव /ब्रजेश भदौरिया )। अब तक हरियाणा पुलिस में लोगों से रिश्वत लेते हुए तो सुना होगा लेकिन किसी…
देश में नई शिक्षा नीति शीघ्र होगी लागू- केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्तपाल सिंह
फरीदाबाद 24 दिसम्बर। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री सतपाल सिंह ने कहा शीघ्र ही नई शिक्षा नीति लागू होने वाली है।…
ग्रेटर फ़रीदाबाद के ओमैक्स वल्ड स्ट्रीट में पहले पतंजलि मेगा स्टोर का उद्घाटन
फरीदाबाद Vinod Vaishnav। नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने कहा कि पतंजलि विश्व मानचित्र पर स्वदेशी…