Mumbai Vinod Vaishnav | शाहरुख खान नए साल से हिंदी भाषा में अपने फैंस के साथ कर रहे हैं संवाद बॉलीवुड के बादशाह अपनी फिल्म “जीरो” को ले कर काफी चर्चा में है। जहाँ एक तरफ फ़िल्म “जीरो” के ट्रेलर को खूब सरहाया जा रहा है वही दूसरी तरफ एक ओर वजह है जिसने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।शाहरुख ने 2018 की शुरुवात कुछ दमदार सोशल मीडिया पोस्ट के साथ की और हर बार की तरह इस साल भी अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय बने हुए है। लेकिन इस बार इन सभी सोशल मीडिया पोस्ट में एक खास बात है।दरहसल शाहरुख द्वारा किये गए ये सभी पोस्ट हिंदी भाषा मे है जिससे ये साफ नजर आ रहा है कि अभिनेता अपनी राष्ट्र भाषा हिंदी को बढ़ावा दे रहे है और शाहरुख द्वारा उठाये गए इस कदम को उनके प्रशंसकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में, शाहरुख खान ने कवि एम बारिया के काम की सरहाना करते हुए उनकी पुस्तक से कुछ पंक्तियां अपने सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्मस पर साझा की थी।रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन्स की फ़िल्म “ज़ीरो” गौरी खान द्वारा निर्मित है जो 21 दिसंबर 2018 को देशभर में रिलीज होगी।
Related Posts
अनिता खत्री ने जीता ‘मिसेज यूनिवर्स ग्रेंड मां अर्थ’ का खिताब
जयपुर ( विनोद वैष्णव )। कहते हैं कि इस संसार की सभी बुरी और अच्छी शक्तियाँ हमारे ही अंदर मौजूद…
शारदा विद्या निकेतन इंग्लिश हाई स्कूल के प्रांगण में स्वंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया
नवी मुंबई (रूबी सिंह )|शारदा विद्या निकेतन इंग्लिश हाई स्कूल के प्रांगण में स्वंत्रता दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया…
रेस 3 में अपने एक्शन सीक्वेंस के लिए जैकलिन फर्नांडिस ने शुरू की तैयारियां!
( विनोद वैष्णव ) |जुड़वा 2 की अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज अपनी आगामी फ़िल्म रेस 3 में अपने एक्शन पैक अवतार…