फरीदाबाद Vinod Vaishnav ।रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के सदस्यों की बैठक नीलम-बाटा रोड स्थित डिलाइट ग्रैंड में आयोजित की गई। इसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। नए साल में सभी सदस्य एक साथ इक_े हुए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत संगीत पर सदस्यों ने परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताए। इस दौरान सभी ने खूब मस्ती की। सभी सदस्यों का उत्साह देखते बन रहा था। गीत-संगीत के माध्यम से सभी ने अपने नृत्य कौशल का परिचय दिया। ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि नए साल में सामाजिक कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जाएगी। सभी सदस्यों के सहयोग से स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य सामाजिक कार्यों में फरीदाबाद ग्रेस ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 2018 में जो तय प्रोजेक्ट हैं। उसे मजबूती से धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों ने सकारात्मक कार्य में इसी तरह भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर रोटेरियन अरूण बजाज, पवन गुप्ता, सतीश गुप्ता, योगेश अग्रवाल, वी एस चौधरी, संजीव ग्रोवर, पंकज जैन, रवि गर्ग, भव्या तायल, ओपी कंबोज, वी के गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल सीए, कपिल गर्ग, हंस आहूजा, अलाका चौधरी, मंजू चौधरी, वीणा गुप्ता, मोहिनी अग्रवाल, मीनाक्षी गुप्ता और सोनाली चौधरी आदि &0 परिवार सदस्य उपस्थित थे।
Related Posts
साईधाम में धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं फाउंडर्स डे
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। तिगांव रोड साईधाम में बुधवार को शिरडी साई बाबा स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं ट्रस्ट के संस्थापक…
लन्दन से लौटने पर शिक्षाविद सतीश फौगाट को किया विधायक एवं प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने अभिनंदित
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद, सै. 12 के सिटी मॉल में स्थित ब्रू एन्ड बैरल रेस्टरो में आयोजित अभिनन्दन समारोह में…
इस्कॉन फरीदाबाद ने किया भगवतगीता को स्कूलों तक पहुंचाने का बड़ा प्रयास
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )इस्कॉन संस्थापकाचार्य श्रील ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद जी ने अपने एक अनुयाई को अगस्त 1973 में एक पत्र…