फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) NEET परीक्षा के घोषित परिणामों में टैगोर के 85 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की | जिनमें 41 छात्र टैगोर पब्लिक स्कूल, पलवल तथा 44 छात्र टैगोर अकेडमी पब्लिक स्कूल के हैं। स्कूल की छात्रा खुशबू ने 660 अंक तथा वर्षा ने 618 अंक लेकर अपने माता-पिता तथा स्कूल का नाम रोशन किया है।स्कूल के 14 छात्रों ने 500 से अधिक एवं 25 छात्रों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त किए। छात्रों के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के पीछे डायरेक्टर मनोरमा अरोड़ा का सही निर्देशन एवं शिक्षकों की मेहनत का भरपूर योगदान है। डायरेक्टर मनोरमा अरोड़ा, प्रिंसीपल कपिला इंदू एवं अरुणा सिंह ने छात्रों की इस शानदार सफलता पर उन्हें एवं अभिभावकों को बधाई दी तथा शिक्षकों के कठोर परिश्रम के लिए उनकी प्रशंसा की। विशेष तौर पर यह बताना जरूरी है कि टैगोर पब्लिक स्कूल प्रवेश-परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को निःशुल्क सुविधा प्रदान करता है, अर्थात छात्रों से किसी प्रकार का अतिरिक्त प्रतियोगिता परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाता है।
Related Posts
कैसे बढ़े शिक्षा की गुणवत्ता : एक शिक्षक का दृष्टिकोण
शिक्षक समाज की सर्वाधिक संवदेनशील इकाई है। शिक्षक अपना काम ठीक तरह से नहीं करते- यह आरोप तो सर्वत्र लगाया…
रोटरी क्लब एन आई टी ने सामूहिक रूप से मनाया मकर संक्रांति पर्व
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )|फरीदाबाद रोटरी क्लब एन आई टी ने मकर संक्रांति पर्व को बड़ी धूम धाम व् श्रद्धा पूर्वक…
मेधावी छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप देगा विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल
Vinod Vaishnav : विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने मेधावी छात्र छात्राओं को स्कॉलरशिप देकर उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने का काम करेगा।…