फरीदाबाद/चंडीगढ़( विनोद वैष्णव )। जननायक जनता पार्टी समाज के हर हाथ को रोजगार और हर घर-परिवार को समृद्ध बनाने के विजन के साथ आगे बढ़ रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी इसी विजन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। यह बात डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने कही। साथ ही उन्होंने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।जेजेपी के हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम का अगला चरण शुरू हो गया है और विधानसभा चुनावों तक जारी रहेगा। लोकसभा चुनावों तक जेजेपी प्रदेश भर के 45 हलकों में हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी है और आज फरीदाबाद जिले के पिरथला हलके के गांव मोहना में 46 वीं हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम का आगाज हुआ।गांव मोहना की अनाजमंडी में उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़ को संबोधित करते हुए डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जाहिर की और इसके लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन महिलाओं-बेटियों की आबरू लूटी जा रही है, हत्या बलात्कार, अपहरण की घटनाएं आम हो चुकी हैं और इस भाजपा के राज में अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। नैना चौटाला ने सीएम सीटी करनाल, फरीदाबाद में घटित मर्डर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज शासन-प्रसाशन की नाकामी की वजह से बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए है कि वो मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गृहक्षेत्र में भी सरेआम एक डॉक्टर पर फायरिंग कर उसका मर्डर कर देते है।नैना चौटाला ने कहा कि दिनों दिन बढ़ रही अपराध की घटनाओं से ऐसा लगता है कि जनता के दुख-दर्द से अब सरकार का कोई वास्ता नहीं रह गया हो। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा राज में बहन-बेटियां भी सुरक्षित नहीं, हत्यारों को कोई भय नहीं ऐसी सरकार का सत्ता में रहने का कोई हक नहीं हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जजपा के सत्ता में आने पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा न केवल सुनिश्चित की जाएगी बल्कि उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की जाएंगी।नैना सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी उन्नत हरियाणा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हर घर-परिवार को समृद्ध बनाने की वचनबद्धता के साथ जेजेपी लोगों के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के सत्ता में आते ही जनता से किए हर वायदे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि फसलों के दामों पर 10 प्रतिशत या 100 रूपए की दर से अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। फसल को समर्थन मूल्य से कम दर पर खरीदने को अपराध घोषित कर ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाएगी। सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में लड़कियों की पहली क्लास से पीएचडी तक की शिक्षा मुफ्त की जाएगी। हर मां को दो बच्चों के पालन पोषण के लिए 2000 रूपए प्रति मास पेंशन स्वरुप दिए जाएंगे। निजी और अनुबंध आधार पर काम करने वाली महिलाओं के लिए भी मातृ अवकाश का प्रावधान किया जाएगा। स्वास्थ्य का अधिकार लागू कर हर व्यक्ति का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा।उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज पहली कलम से माफ किए जाएंगे और वृद्धावस्था पेंशन बढ़ा कर तीन हजार रूपये प्रति माह की जाएगी। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन के लिए महिलाओं की न्यूतनम आयु घटा कर 55 वर्ष व पुरूषों की आयु 58 साल की जाएगी।नैना सिंह चौटाला ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के लिए जेजेपी प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार मेरा अधिकार कानून लेकर आएगी जिससे कि हर हाथ को काम की गारंटी होगी। निजी क्षेत्र में प्रदेश की 75 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएगी।उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के आवेदन के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी, परीक्षा गृह जिले में होगी। प्रदेश के हर शहर-कस्बे में रोजगार मेले लगाए जाएंगे। रोजगार मेले में युवाओं को उनकी योग्यतानुसार रोजगार प्रदान करने हेतु कंपिनयों के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वयं मौजूद रहेंगे। दिल्ली, गुरुग्राम आदि बड़े शहरों में हरियाणा के युवाओं के लिए छात्रावास खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश के युवाओं के हाथ में रोजगार नहीं होगा, उन्हें अच्छी शिक्षा नहीं मिलेगी तब तक हर परिवार समृद्ध नहीं हो सकता। किसान, रोजगार और शिक्षा पर जेजेपी का पूरा फोकस रहेगा। कार्यक्रम में महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, महिला जिला प्रधान चित्रा नैन, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य शशि तेवतिया, पार्टी के प्रदेश महासचिव बलदेव अलावलपुर, जिला ग्रामीण प्रधान ठाकुर राजाराम, शहरी जिला प्रधान आरविंद सरदाना, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, दयावती अलावलपुर, राजवति मोहला, दुगर्वावती रावत युवा जिला प्रधान अमरसिंह दलाल, शहरी युवा जिला प्रधान लखन बैनिवाल, सुरेंद्र अत्री, धर्मवीर तेवतिया, सरोज देवी, तेजपाल डागर, जिला प्रवक्ता अनिल खुटेला, पवन जाखड़,सचिन कौशिक, संदीप कपासिया, अनिल भाटी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
डी.ए.वी. महाविद्यालय में डाक जीवन बीमा योजना जागरूकता कार्यक्रम
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए डाक जीवन बीमा योजना विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का…
एमवीएन विश्वविद्यालय में दो दिवसीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न
एमवीएन विश्वविद्यालय मे विधि विभाग के तत्वाधान से चल रही दो दिवसीय एमवीएन यूनिवर्सिटी जस्टिस पी॰एन॰ भगवती राष्ट्रीय मूट कोर्ट…
पार्षद सपना डागर एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया 3 करोड़ 58 लाख की लागत से सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव ): चाहे औद्योगिक क्षेत्र हों या स्लम इलाके, बिजली,पानी,सड़क की बुनियादी समस्या का समाधान करने के लिए फरीदाबाद में…