फरीदाबाद, Vinod Vaishnav । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं तिगांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रहे राजेश नागर का आज बेला घुड़ासन गांव में स्वागत किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच व सरदारी ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि भाजपा की सरकारों में हर वर्ग के साथ न्याय हो रहा है। तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बेला घुड़ासन में चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नागर ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के तहत काम करने वाला अकेला दल है। भाजपा ने किसी के साथ कभी भी भेदभाव नहीं किया जबकि दशकों से सत्ता में रहने वाले दल ने हमेशा तुष्टिकरण कर वर्गों के बीच फूट डलवाओ और शासन करो की नीति को अपनाया है। राजेश नागर ने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास हो रहे हैं। यहां पर वर्षों से रुकी हुई योजनाओं को मंजूरी मिल रही है और काम भी शुरु हो चुके हैं। जिनसे जनता राहत महसूस कर रही है। राजेश नागर ने कहा कि गांवों में 24 घंटे बिजली और पंचायतों को पहले से अधिक अधिकार देकर भाजपा ने सबका साथ-सबका विकास का नारा पूरा किया है। वहीं चुनावों में किए वायदों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व पार्षद राजेश तंवर, नगर निगम पार्षद नरेश नंबरदार, बेला के सरपंच सुंदर, घुड़ासन के सरपंच धर्मवीर ने भाजपा नेता राजेश नागर को पगड़ी बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश चेयरमैन, किशन मंबर, जयप्रकाश, केसराम, मानक चंद त्यागी, सूबे, राजबीर सरपंच, सुरेश त्यागी, युधिष्ठिर, मेहरचंद, जगवीर कसाना, तेजपाल कसाना, मूलन चांदपुर, रवि, ईश्वर, मनोज त्यागी, रविंद्र कसाना, संजय कसाना, चंद्रपाल, हरज्ञान, छत्रपाल, सुभाष, मनोज त्यागी, बलबीर कसाना, धर्मवीर कसाना, जगत सिंह, मेहरपाल कसाना, बीर सिंह कसाना, रामपाल कसाना सहित बेला घुड़ासन की प्रमुख सरदारी व जनता मौजूद रही।
Related Posts
मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज NAAC ‘A++’ ग्रेड प्रत्यायन प्राप्त करने वाला दिल्ली-एनसीआर में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय बना
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (MRIIRS)…
सरपंचों पर लाठीचार्ज घोर निंदनीय कांग्रेस लड़ेगी लड़ाई राजेश खटाना एडवोकेट
राजेश खटाना एडवोकेट नेशनल को – कोऑर्डिनेटर युवा कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के…
नगर निगम वार्ड 1 में विधायक नगेन्द्र भडाना के सम्मान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट विरेन्द्र डागर
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )। नगर निगम वार्ड न01 एनआईटी 86 स्थित राजीव कालोनी में करोडो रूपये के विकास कार्यो को…