फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) |नेहरू कॉलेज के छात्रों को देश, समाज ,पर्यावरण के हित में पिछले 2 वर्षों से लगातार जागरूक करने के अभियान में प्राचार्या डॉ प्रीता कौशिक ने आगामी विधान सभा चुनावों से पहले ,देश के युवाओं को जागृत करने के लिए ,महाविद्यालय की छात्रा कंचन डागर व आदित्य को कैंपस एंबेसडर नियुक्त किया और दोनों कैंपस एंबेसडर ने प्राचार्या प्रीता कौशिक व प्रोफेसर डा रामलाल , डा प्रतिभा चौहान , डॉ सुदेश यादव,डा राजपाल , डॉ विमल की अगुआई में महाविद्यालय में वोट अधिकार जागरण रैली निकाली और कंचन ने रैली में छात्रों को संबोधित करते हुए संदेश दिया की भारत को सुदृढ़ लोकतंत्र बनाने के लिए 18 वर्ष से ऊपर के सभी छात्र छात्राएं अपनी वोट बनवाएं और जातिवाद ,क्षेत्रवाद से ऊपर उठ कर कर्मठ ,योग्य व शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले को वोट दें।इसी वोट अधिकार रैली के तहत विमल गौतम के साथ सभी स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने वोट अधिकार के सदुपयोग की शपथ ली कि वो भारत देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने वोट अधिकार का सही प्रयोग करेंगे।
Related Posts
मानव रचना ने सातवां निशुल्क कृत्रिम दांत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, 45 वरिष्ठ नागरिकों को मिला लाभ
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के प्रोस्थोडॉन्टिक्स…
ऑल इंडिया ओपन स्पोट्र्स फेस्ट में वाईएमसीए विश्वविद्यालय के खिलाडियों का दबदबा
फरीदाबाद-29 मार्च। ऑल ओपन स्पोट्र्स फेस्ट में वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ने 5 गोल्ड, 3 सिल्वर एक रजत पदक जीते और छात्रा…
सूरज स्कूल – 56, गुरुग्राम में छात्र अनुकरणीय अंकों के साथ चमके
गुरुग्राम (विनोद वैष्णव) | शैक्षणिक कौशल के उल्लेखनीय प्रदर्शन में, सूरज स्कूल सेक्टर-56, गुरुग्राम के छात्रों ने सीबीएसई ग्रेड 10…