फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | एमवीएन विश्वविद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं को ऑडिटोरियम में एकत्रित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का फिट इंडिया अभियान दिखाया गया जो कि इंदिरा गांधी स्टेडियम न्यू दिल्ली मे 29 अगस्त 2019 को मेजर ध्यानचंद (हॉकी के गुरु जी) के जन्मदिन के उपलक्ष्य मे लॉन्च किया गया| इस कार्यक्रम की शुरुआत नेशनल स्पोर्ट्स डे की शुभकामनाओं के साथ की गई और मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उन्हें आदर पूर्वक नमन किया| प्रधानमंत्री ने खेल मंत्रालय की इस पहल के लिए बधाई दी एवं इसे जन आंदोलन का एक हिस्सा बताया| उन्होंने समस्त उन खिलाड़ियों को याद किया जो कि तिरंगे की शान को संभाले हुए हैं चाहे वे किसी भी खेल से संबंध रखते हैं| इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री की बताई हुई बातों को तुरंत अमल में लाते हुए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां कुश्ती, पकड़म पकड़ाई, योगासन, रस्सी खींच, खो-खो इत्यादि की एवं विश्वास दिलाया कि वे इसको अपनी दैनिक दिनचर्या में लाएंगे| फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० तरुण विरमानी ने शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए कहा कि मेरी संस्कृति में फिटनेस है, मेरी विरासत में फिटनेस है, मेरे खेलों में फिटनेस है एवं मेरी कला में फिटनेस है| विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० जे०बी०देसाई ने सभी विद्यार्थियों को शपथ दिलाई की वे इस अभियान की शुरुआत अपने घर से करते हुए इसे सफल बनाने में पूरा योगदान देंगे| विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ० राजीव रतन ने कहा कि वे इस अभियान को विश्वविद्यालय तक ही सीमित नहीं रखेंगे बल्कि इसको सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय के बाहर भी जन जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन कराएंगे| इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे|
Related Posts
Talent Hunt 2020, an Inter State Dance Competition was organised by Shri Natraj Nritya Academy
Faridabad(Vinod Vaishnav ) | Talent Hunt 2020, an Inter State Dance Competition was organised by Shri Natraj Nritya Academy at…
लिंग्याज पब्लिक स्कूल ने आज अपना वार्षिक उत्सव मनाया :-डॉ. संगीता सिन्हा
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | लिंग्याज पब्लिक स्कूल ने आज अपना वार्षिक उत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूपसिंह…
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद में पूर्ण मनोयोग के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीएवी शताब्दी महाविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, वाइआरसी सदस्यों,…