फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )। एनआईटी-86 में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप राणा के संयोजन में सोहना रोड स्थित तेवतिया फार्म में क्षेत्र के छत्तीस बिरादरियों के मौजिज लोगों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में पूरे एनआईटी क्षेत्र के कौने-कौने से हजारों मौजिज लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। मीटिंग में क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पानी, ओवरफ्लो सीवरेज, टूटी सडक़ों जैसे मुद्दों को लेकर लम्बी चर्चा चली। बाद में प्रदीप राणा ने सर्व समाज के समक्ष अपने चुनाव लडऩे की बात रखी, जिस पर सर्व समाज ने तय किया कि प्रदीप राणा को आगामी विधानसभा चुनावों में एनआईटी क्षेत्र से बतौर उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा जाएगा और उन्हें पूरा समाज हर तरह से समर्थन देकर मजबूत करेगा। बैठक में सर्व समाज के लोगों ने यह भी तय कर दिया कि अगर उन्हें भाजपा का टिकट मिलता है तो भी समाज उन्हें समर्थन देगा और अगर नहीं मिलता, तब भी समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ेगा। बैठक में सर्व समाज के लोगों से मिले आर्शीवाद से उत्साहित प्रदीप राणा ने कहा कि आज उनके एक बुलावे पर समाज के लोगों ने यहां आकर उन्हें जो आर्शीवाद व मजबूती देने का काम किया है, उससे उनके हौंसले पूरी तरह से बुलंद है और अब इस क्षेत्र से चुनावी ताल ठोंकगे क्योंकि उनका मुद्दा सिर्फ और सिर्फ बदहाल एनआईटी क्षेत्र को फिर से आबाद करने का रहेगा। उन्होंने कहा कि वह एनआईटी क्षेत्र की निरंतर हो रही बदहाली से बेहद आहत थे, इसलिए उन्होंने अपने समर्थकों से राय ली और जब समर्थकों ने उनसे कहा कि उन्हें चुनाव लडऩा है तो वह इसके लिए तैयार हो गए। उन्होंने लोगों से वादा करते हुए कहा कि अगर जनता ने उन्हें जिता कर विधानसभा भेजा तो वो विकास के मामले में इस क्षेत्र की सूरत बदल देंगे। बैठक में पूर्वांचल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सर्व धर्म समाज के लोगों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और उन्हें अपना समर्थन दिया।
Related Posts
32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड षिल्प मेला आज 1लाख 65 हजार लोगों ने मेला देखा
सूरजकुण्ड( विनोद वैष्णव )- हरियाणा के जिला फरीदाबाद के सूरजकुण्ड में चल रहा 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुण्ड षिल्प मेला में आज…
फरीदाबाद के अमृता अस्पताल के एक प्रमुख डॉक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि थैलेसीमिया के मामले में सरकार और समाज का लक्ष्य इलाज के बजाय रोकथाम पर होना चाहिए, क्योंकि इस ब्लड डिसॉर्डर का इलाज बहुत महंगा और कष्टदाई है
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव )| फरीदाबाद के अमृता अस्पताल के एक प्रमुख डॉक्टर ने जानकारी देते हुए कहा कि थैलेसीमिया के…
नृत्य एक साधना है, नृत्य एक पूजा है : कशीना ऋषि (कोरियोग्राफर)
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव) : नृत्य एक साधना है, नृत्य एक पूजा है। नृत्य एक तपस्या है जहां एक आत्मा का…