फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | डीडीसी इंटरनेशनल विद्यालय में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया, इस अवसर पर “चटोरी चाट महोत्सव ” का आयोजन किया गया जिसमें बड़े उत्साह और जोश खरोश से टीम बनाकर सहभागिता का परिचय देते हुए बच्चो ने भाग लिया।इसमें बच्चो की आठ टीमें विभिन्न तरीके से अपनी मार्केटिंग और वाकपटुता का सहारा लेते हुए अपनी अपनी टीम को जिताने के लिए तत्पर रही। इस चटोरी समारोह में बच्चों ने विभिन्न किस्मों की चाट,मिठाईयां,गेम की दुकानें लगाई और उनसे उत्पन्न लाभ आपस में बांटे।इस अवसर पर सभी अभिभावक और शिक्षकों ने मिलकर बच्चो का हौसला बढ़ाया ।विद्यालय की प्रिंसिपल प्रियंका शर्मा ने बताया कि इस तरीके की एक्टिविटी से बच्चो के बीच आपस में होड़ उत्पन्न होता है और परस्पर आगे बढ़ने की वो कोशिश करते है साथ ही साथ सहभागिता में दुकान लगाने से न केवल उनके बीच परस्पर सहयोग की भावना विकसित हुई बल्कि उन्होंने हानि लाभ के विभिन्न पहलुओं को भी जान लिया।विद्यालय की शैक्षणिक टीम में से रितु,स्वेता और सना ने भी बढ़ चढ़कर बच्चो का हौसला बढ़ाया , उन्हें विभिन्न तरीके से मदद की ।विद्यालय की टीम का कहना है कि वो भविष्य में भी इस प्रकार की कोशिश करते रहेंगे।
Related Posts
केंद्रीय विद्यालय सिख लाइन्स में राज्य पुरस्कार टैस्टिंग कैम्प स्काउट्स का शुभारंभ*
* केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में 21 अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2023 तक राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप फॉर स्काउट्स…
हरियाणा के पूर्व मंत्री स्व. पं. शिवचरण लाल शर्मा की प्रथम पुण्य तिथि एवं मूर्ति स्थापना समारोह कर्यक्रम सोहना रोड स्थित पंडि़त फार्म पर किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) हरियाणा के पूर्व मंत्री स्व. पं. शिवचरण लाल शर्मा की प्रथम पुण्य तिथि एवं मूर्ति स्थापना…
33वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला के लिए एमडी विकास यादव ने ली मीटिंग
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) । हरियाणा राज्य पर्यटन विभाग के प्रबंध निर्देशक विकास यादव ने आज 33 में सूरजकुंड मेले…