फरीदाबाद/दिल्ली (विनोद वैष्णव )|कांग्रेस की नई दिल्ली में आयोजित ‘भारत बचाओ रैली’ में कांग्रेसी नेता एवं बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चौ. विजय प्रताप अपने हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे। सभी कार्यकर्ता सूरजकुंड रोड स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए और वहां से सैंकड़ों वाहनो के काफिले में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए विजय प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिद्धांतवादी पार्टी है, जो वसूलों एवं आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। जबकि भाजपा ने धर्म और जाति के नाम पर द्वेषभाव फैलाने का काम किया है। मंदिर, मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम करती है। विकास के नाम पर भाजपा के पास कुछ नहीं है और केवल राष्ट्रीय मुद्दों को तूल देकर देश की जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। आज देश का आम नागरिक दो जून की रोटी के चक्कर में परेशान है। भाजपा ने लोगों से रोजगार, काम-धंधे सभी छीन लिया है। ऐसे में देश को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘भारत बचाओ रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी की नीतियोंं की पोल खोलने का काम किया जाएगा। विजय प्रताप ने कहा कि देश को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना बहुत जरूरी है। विजय प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह बदले की सरकार है और पिछले 5 साल में सरकार ने खूब बदले निकाले हैं। सरकारें और भी रही, लेकिन बदले की राजनीति कभी नहीं हुई, आज देश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। इसलिए अगर इस स्थिति से देश को बचाना है, तो कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना होगा और राहुल गांधी एवं श्रीमती सोनिया गांधी के हाथ मजबूत करने होंगे। ‘भारत बचाओ रैली’ में उनके साथ युवा कांग्रेसी नेता इशांत कथूरिया, राजेश कुमार, विजयपाल चंदीला, जितेन्द्र भड़ाना, पप्पन भड़ाना, फौजी आदि मौजूद रहे।
Related Posts
क्राईम ब्रांच बड़खल ने स्नैचिंग, वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड करते हुए 5 आरोपियों को दबौचा
क्राईम ब्रांच बड़खल ने स्नैचिंग, वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड करते हुए 5…
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया नशा विनाश की जड़ का संदेश
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में डायरेक्टर हायर एजुकेशन (हरियाणा )के निर्देशानुसार एंटी ड्रग्स इकाई द्वारा नशा मुक्त…
उच्च शिक्षा के गिरते स्तर के कारण क्या हे जानिए तिगांव कालेज के प्रिंसिपल इकबाल सिंधु से
Semester System :- महत्वपूर्ण तथ्य Semester System है, जिसके कारण दो बार परीक्षाएं होती है, दो बार प्रेक्टिकल होते है…