फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )|आयशर विद्यालय सेक्टर 46 फरीदाबाद में 13 दिसंबर 2019 को दिव्या सतीजा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजय गौड़( पी.एस) मुख्यमंत्री हरियाणा, नरेंद्र गुप्ता (एम.एल.ए. ) सीमा त्रिखा एम.एल.ए, देवेंद्र चौधरी (सीनियर डिप्टी मेयर) एवं जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दिव्य सतीजा ने साउथ एशिया गेम जो कि काठमांडू में आयोजित किए गए उसमें 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर बटरफ्लाई ,4* 100 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 4*100 मीटर मेडले रिले में 4 गोल्ड मेडल भारत के नाम किए ।आज आयशर विद्यालय के साथ-साथ पूरे भारत को अपनी इस बेटी पर गर्व है ।इस अवसर पर सभी विशिष्ट अतिथियों ने दिव्या को बधाई देते हुए कहा कि हम दिव्या के मेहनत लगन एवं दृढ़ विश्वास की सराहना करते हैं एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।आयशर विद्यालय ने अपनी पूर्व विद्यार्थी दिव्या सतीजा का स्वागत करके यह सिद्ध कर दिया कि वह अपने विद्यार्थियों के साथ न केवल शैक्षणिक स्तर पर अपितु भावात्मक स्तर पर भी जुड़े हैं। दिव्या सतीजा ने विद्यार्थियों से कहा कि असफलता से निराश नहीं होना चाहिए अपितु उससे हमेंआगे बढ़ने की शक्ति लेनी चाहिए। आयशर विद्यालय की प्राचार्य रितु कोहली ने दिव्या के मेहनत एवं साहस की प्रशंसा की तथा उनके माता-पिता के सहयोग एवं अथक परिश्रम की सराहना की ।अंत में उन्होंने सभी अतिथि गण का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
Related Posts
फरीदाबाद सेंटर में सेल्फ एम्प्लाइड टेलर एवं इन लाइन चेकर कं पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र वितरण
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| मेड-अप्स एण्ड हङ्क्षम फर्निशिंग सेक्टर स्किल काउंसिल का निर्माण कउशल विकास अउर उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार…
विश्व भारती शिक्षा केंद्र चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ का मैट्रिक परीक्षा का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम रहा
कुल विद्यार्थी 52 कुल मेरिट 21 उच्चतम अंक तिशिता राणा 477 / 500 ( 95.4) प्रथम स्थान तन्नू 471 /500…
हेरिटेज डे असेंबली का आयोजन रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में किया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | कार्यक्रम की शुरुआत एक आध्यात्मिक माहौल के साथ हुई – (१) बाइबल वाचन, (२) प्रभु…