फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | संजय गाँधी मेमोरियल नगर स्थित कमला नेहरू पब्लिक स्कूल में क्रिसमस दिवस बहुत धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर पर संत थॉमस इवैंजेलिकल चर्च ऑफ़ इंडिया के फादर कोशी थॉमस, मिस्टर एंड मिसिज शनील, पास्टर कुलेशर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था । प्रोग्राम दीप प्रज्ज्वलन से आरम्भ हुआ । सबसे पहले बच्चो ने प्रार्थना की । फादर कोशी थॉमस ने बच्चो को बहुत अच्छी कहानिया सुनकर उनको हमेशा सच बोलने के लिए प्रेरित किया और ईश्वर पर भरोसा रखने की प्रेरणा दी । इस अवसर पर बच्चो ने रंगारंग प्रोग्राम प्रस्तुत किये और स्वच्छ इंडिया मिशन के तहत तैयार किया गया नुक्क्ड़ नाटक प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया । तीसरी कक्षा की छात्रा तेजस्वनी ने पुरे कार्यक्रम का सफल मंच सञ्चालन करके सबकी वाह वाही लूटी । कार्यक्रम की संचालिका सिंधु सुब्रमण्यम, योगा टीचर, पवन आर्य के नेतृत्व में बच्चो ने योगा के विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किये तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रिंसिपल ज्योति आर्य ने दिया |
Related Posts
लिंग्याज विद्यापीठ का ऑनलाइन दीक्षांत समारोह 3 जनवरी को
फरीदाबाद,। वैश्विक महामारी कोविड-19 के मद्देनजर इस बार नहरपार नचौली स्थित लिंग्याज विद्यापीठ का दीक्षांत समारोह कल रविवार को ऑनलाइन…
राज्यस्तरीय स्कूली खेल कराटे में चयन किये गये तीन खिलाड़ी
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डोजो-डे-कराटे फरीदाबाद के तीन खिलाडियों ने स्वर्ण पदक लेकर अपने क्षेत्र तथा…
मैक कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव)।एनएच-3 स्थित मैक कान्वेंट स्कूल में क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सेंटा क्लॉज…