फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) |इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथरैपिस्ट के 2020-2023 के चुनाव का रिजल्ट ग्रेटर नोएडा में घोषित हुआ। इस चुनाव में पुरे भारतवर्ष से लगभग 200 प्रतियोगी आए हुए थे। पूरे भारतवर्ष के लगभग 50 हजार एसोसिएशन के सदस्यों ने इसमें भाग लिया। गौरव की बात ये है कि फरीदाबाद के डॉ.विनोद कौशिक को आई.ए.पी हरियाणा का उपाध्यक्ष चुना गया उन्होनें अपने प्रतिद्वंदी से भारी मतों से जीत हासिल की। इसमें गुरूग्राम के डॉ.उदय यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए जीत हासिल की। डॉ. विनोद कौशिक तथा डॉ. शरद गोयल(कोषाध्यक्ष) ने बताया कि सर्वप्रथम हम हरियाणा के सभी जिलों में कार्यरत फिजियोथरैपिस्टों के अधिकारों की रक्षा तथा उनके वेतन को बढ़ाने के लिए हर संभव कौशिश करेगें। डॉ. उदय यादव ने बताया कि हरियाणा में स्वतंत्र फिजियोथरैपी काऊंसिल जल्द से जल्द बनवाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ.विनोद कौशिक ने बताया कि डॉ.राकेश अत्रे,डॉ.भावना ग्रोवर,डॉ.प्रभात,डॉ. कपिल मागो,डॉ.मधु बुलानी,डॉ.राकेश यादव,डॉ.प्रीति,डॉ.प्रियंका,डॉ.सलोनी प्रिया,डॉ.सुधा राय तथा डॉ.नीरज शर्मा सभी के साथ मिलकर फरीदाबाद तथा हरियाणा में फैले झोलाछाप फिजियोथरैपिस्ट पर अब नकेल कसी जाएगी। ये सब निम्र दर्जे का कार्य करके इस प्रोफेशन को बदनाम करते है। डॉ. विनोद कौशिक ने बताया कि हरियाणा में सभी कालेजों की गुणवत्ता को भी बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। सबसे जरूरी हमारे युवा विद्याथियों को साथ में लेकर चलना बहुत जरूरी है। इस चुनाव में डॉ.संजीव झा(इंदौर) को पूरे भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जीत हासिल हुई है। डॉ. रूचि वाषर््णेय(दिल्ली) को पहले ही राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में चुन लिया गया था।
Related Posts
मानसिक रोग एक बीमारी, पर उपचार संभव: एसएचएफ
गुरुग्राम VinodVaishnav । बदलती दिनचर्या और रुढ़ीवादी परंपराओं को छोड़कर बढ़ रहे मानसिक रोगियों की संख्या पर नियंत्रण अब समय…
एमवीएन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग ने कोरोना वायरस के प्रकोप की रोकथाम के लिए अपनी प्रयोगशाला के अंदर हैंड सैनिटाइजर बनाए|
पलवल (विनोद वैष्णव ) | एमवीएन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग ने कोरोना वायरस के प्रकोप की रोकथाम के लिए अनूठी…
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम में प्रोजेक्ट “संपूर्णा ” का शुभारंभ किया :-कृष्ण ढुल
गुरुग्राम (विनोद वैष्णव )| बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ की शाखा जिला बाल…