फरीदाबाद(विनोद वैष्णव |नया सवेरा वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा स्लम बस्तियों रह रहे बच्चों को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में पिकनिक पर ले जाया गया। जहां बच्चों को झूले पर बैठाया, गेम्स खिलाई गई तथा साथ ही सभी को खाने के लिए अच्छे-अच्छे व्यंजन दिए गए।स्लम बस्तियों के बच्चों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी ने कहा कि आप बच्चे ही इस देश का आने वाले भविष्य हो, आप सभी मन लगा कर पढ़ाई करो एवं अपने माता-पिता व देश की सेवा करने का प्रण लों । चौधरी ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते है और बच्चो में ईश्वर स्वयं वास करते हैं। साथ ही चौधरी ने संस्था की संस्थापक मोनिका तंवर एवं उनकी पूरी टीम को इस नेक कार्य को निरंतर रूप से करने के लिए बधाई दी एवं और कहा कि आप जो कार्य कर रहे हैं वो बहुत ही नेक एवं पुनीत कार्य है। आज की इस व्यस्थ जीवनशैली के बावजूद आप लोग इन गरीब एवं स्लम बस्तियों के बच्चों के लिए इतना कुछ कर रहे हैं। नया सवेरा वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी संस्था शहर में निरंतर गरीब एवं स्लम बस्तियों के बच्चों को नि:शुल्क पढ़़ाने एवं उन्हें भविष्य में एक अच्छा इंसान बनने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने में लंबे समय से कार्यरत हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मोनिका तंवर, कुसुम, ज्योति शर्मा, पूजा राठौर, सरिता, अनीता, चांदनी आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
एनजीएफ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के क्रिकेट ग्राउंड में कॉर्पोरेट कंपनी और कॉलेज के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया
पलवल (विनोद वैष्णव) : एनजीएफ कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के क्रिकेट ग्राउंड में कॉर्पोरेट कंपनी और कॉलेज के बीच…
लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी) द्वारा छात्रों के लिए इन-हाऊस जेस्ट का आयोजन किया गया
फरीदाबाद(विनोद वैष्णव ) | लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी) द्वारा छात्रों के लिए इन-हाऊस जेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें बहुत…
2014 की तर्ज पर 2019 में भी देश में बहुमत से बनेगी मोदी सरकार : कृष्णपाल गुर्जर
फरीदाबाद( विनोद वैष्णव )| । केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5…