पलवल(विनोद वैष्णव ) |सैक्टर-2 पलवल स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी 71वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की परम्परा को निभाते हुए प्रधानाचार्या कपिला इंदु ने ध्वजारोहण के साथ समारोह का शुभांरभ किया। विद्यालय के होनहार छात्र मयंक चैहान ने पूर्ण उत्साह तथा अनूठे अंदाज में कमांड देते हुए परेड निकाली। प्रधानाचार्या ने मयंक चैहान को सम्मानित किया तथा अपने प्रेरणादायक वचनों से छात्रों को संबोधित किया।समारोह में नन्हें कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए राजस्थान, असम तथा हरियाणवी नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। किशोर विद्यार्थियों ने दिल को छूने वाले देशभक्ति के गीतों से समां बाँध दिया। समकालीन शैली में देशभक्ति के गीतों पर नृत्य ने वातावरण को उल्लास से भर दिया।छात्रों को गणतंत्र दिवस से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराने के लिए एक अनूठी प्रस्तुति दिखाई गई। इसके द्वारा छात्रों ने संविधान के बनने की प्रक्रिया तथा गणतंत्र से संबंधित विभिन्न तथ्यों को समझा।स्कूल की निदेशिका मनोरमा अरोड़ा एवं प्रशासिका नीलम गाँधी ने छात्रों और उनके परिवारों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं छात्रों को देश पर गर्व करने तथा देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।
Related Posts
लिंग्याज विद्यापीठ में ‘निर्णायक स्मार्ट और स्थायी शहर’ पर अतिथि व्याख्यान
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | लिंग्याज विद्यापीठ के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर विभाग द्वारा नवोदित वास्तुकारों व इंजीनियरों के लिए व्यवहारिक…
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 1 अप्रैल, 2021 को शुरू की गई HCV परियोजना के तहत आज 20 जुलाई, 2021 से फरीदाबाद जेल पर हेपेटाइटिस B और हेपेटाइटिस C के लिये एक स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हरियाणा के जेल कैदियों के बीच हेपेटाइटिस की जांच के सुविधा प्रदान कर रहा है
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा 1 अप्रैल, 2021 को शुरू की गई HCV परियोजना के तहत आज 20 जुलाई, 2021 से फरीदाबाद…
फौगाट स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में पाई मैरिट
बल्लबगढ़( विनोद वैष्णव )|राजीव कॉलोनी समयपुर रोड स्थित फौगाट पब्लिक सी० सै० स्कूल का दसवीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम सराहनीय…