फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )। जीवन नगर नहरपार स्थित भारती ग्लोबल एजुकेशन सोसायटी में आज गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में सोमप्रकाश चैरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सचिन शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सोसायटी के चेयरमैन दुष्यंत सैनी उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में सोसायटी के सदस्यों नीरज कुमार, नगमा, किरण, शिल्पी, आरती, सरिता, वर्षा, सुनंदा का सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर सोसायटी के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, कविता के साथ-साथ नृत्य का भी आयोजन किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यातिथि द्वारा पारितोषिक भी वितरित किया गया।वहीं इस मौके पर मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि सचिन शर्मा व दुष्यंत सैनी ने समारोह में उपस्थित बच्चों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और गणतंत्र का अर्थ है गणें यानी मानव के लिय बनाया गया तंत्र। इसमें सरकार व प्रशासनिक अधिकारी गणतंत्र के मुताबिक ही अपनी सेवाओं से समाज को ऊपर उठाने के लिए संघर्षरत रहते हैं।
Related Posts
अगर आपने रखी है घर पर ये 3 चीज़े तो इनको तुरंत हटा दे , लाती है घर में नकारात्मक ऊर्जा
फरीदाबाद ( पिंकी जोशी ) : जैसे की आप सभी को पता ही है की हमारे जीवन में वास्तु का…
रतन कॉन्वेंट ने मुक्केबाजी में फिर मारी बाजी
फ़रीदाबाद(विनोद वैष्णव)| रतन कान्वेंट स्कूल में सुबह की प्रार्थना सभा में साहिल जो कि 12वीं कक्षा का छात्र है को…
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने किया मदर्स मीट का आयोजन
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव/दीपक शर्मा )। बच्चा अपने जन्म के बाद जब बोलना सीखता है तो सबसे पहले जो शब्द वह…