फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।एनएच-3 स्थित मैक कान्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रर्दशनी का आयोजन बहुत उत्साह के साथ किया गया जिसमें सभी कक्षा के बच्चों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया और तरह तरह के मॉडल बनाकर अपनी वैज्ञानिक सोच और कला का प्रर्दशन किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक महिन्दर तनेजा व प्रधानाचार्य रीटा तनेजा भी उपस्थित थे। प्रर्दशनी में बच्चों ने जिन्दगी में क्या जरूरी है और किस समस्या का क्या समाधान हो सकता है,इसी पर आधारित मॉडल बनाए गए जैसे कि वर्षा जलसंचयन प्रणाली,ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया,स्मार्ट सिटी,हाईड्रोलिक ब्रिज,भूकंप आने पर किए जाने वाले उपाए,ड्रिप इरीगेशन,एनर्जी कन्र्जरवेशन,हाईड्रोलिक बांध,न्यूक्लियर पॉवर,वेस्ट वाटर मैनेजमेंट,सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि। भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने इस प्रर्दशनी का लुत्फ उठाया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक महिन्दर तनेजा व प्रधानाचार्य रीटा तनेजा ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की खूब प्रशंसा की। महिन्दर तनेजा ने कहा कि सभी मॉडल संदेश देने के साथ साथ लोगों को जागरूक भी कर रहे। रीटा तनेजा ने कहा कि मुझे अपने स्कूल के इन बच्चों पर गर्व है जिन्होनें इतनी छोटी सी उम्र में अपने अंदर की प्रतिभा को उजागर कर सभी को हैरान कर दिया। उन्होनें कहा कि हमारे स्कूल के यह बच्चे प्रतिभा के धनी है क्योकि इन्होने ऐसे मॉडल बनाए है जिनका हमारी दिनचर्या और जीवन से बहुत कुछ लेना देना है।
Related Posts
रावल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बी.एड. के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
फरीदाबाद (पिंकी जोशी) : रावल कॉलेज ऑफ एजुकेशन हमेशा से अध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की सफलता के लिए…
विधायक मूलचंद शर्मा ने 60 लाख रुपये से बनने वाली रोड के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया
बल्लबगढ़ ( विनोद वैष्णव )|विधायक मूलचंद शर्मा ने बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड न. 38 के छज्जूराम रोड आदर्श नगर…
एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा डिप्लोमा इन फार्मेसी के नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
फरीदाबाद/पलवल (विनोद वैष्णव ) | एमवीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा डिप्लोमा इन फार्मेसी के नव प्रवेशित विद्यार्थियों…