फरीदाबाद(विनोद वैष्णव )।ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सैनी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के प्रिंसीपल रामअवतार सिसोदिया ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर माहौल देशभक्तिमय बना दिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के विभिन्न गीतों पर जमकर नृत्य किया। राजस्थानी, हरियाणी व पंजाब गिद्दा की प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया। आठवीं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, डांस प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य सिसोदिया ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्तों के जीवन से अवगत कराया गया और बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत को पूर्ण-राज्य का दर्जा मिला था।इस अवसर कोडिनेटर प्रिया चावला, आरिफ खान, सोहन प्रजापति, शीतल, शारदा, सोनिया, लखन, तनीषा, रिम्पी, इन्दु, छाया, प्रियंका, मंजू, मोनिका, सपना, रूबी तथा ममता आदि शिक्षक विशेष रूप से मौजूद रहे।
Related Posts
K.C.M. की नेहा गोयल नें किया MBBS परीक्षा में नाम रौशन
( विनोद वैष्णव ) ।KCM WORLD SCHOOL की विद्याधाम क्लासेज के छात्रों ने कल घोषित हुए MBBS-NEET के नतीजें में…
फ़रीदाबाद की अनीशा ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट में जीता प्रथम पुरस्कार
फरीदाबाद (विनोद वैष्णव ) | फ़रीदाबाद की अनीशा अरोड़ा ने शहर का नाम रोशन किया है । 4 अगस्त को…
हरियाणा राज्य कुरूक्षेत्र मे नार्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप मे कुंदन ग्रीन वैली स्कूल के छात्र पवन यादव ने गोल्ड मैडल पर किया कब्ज़ा
फरीदाबाद ( विनोद वैष्णव ) | कुरूक्षेत्र मे कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित नार्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आयोजन…